पटना

बांकीपुर में सियासी संग्राम: नितिन नवीन के गढ़ में प्रशांत किशोर की एंट्री, बीजेपी में भी दावेदारों की भीड़

Bankipur By-election प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की तैयारी तेज कर दी है। बीजेपी के मजबूत गढ़ मानी जाने वाली इस सीट पर जन सुराज की पीआर टीम जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों का फीडबैक ले रही है।

2 min read
May 18, 2026
प्रशांत खिशोर- नितिन नवीन

Bankipur By-election: बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाला उपचुनाव काफी रोचक होने वाला है। बीजेपी के गढ़ माने जाने वाले इस सीट पर जन सुराज प्रमुख प्रशांत किशोर ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार, पीके की पीआर टीम भी चुनावी मैदान में सक्रिय हो गई है। जनसंपर्क अभियान के साथ-साथ क्षेत्र की जनता की नब्ज टटोलने की तैयारी की जा रही है।

जन सुराज के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक कमल किशोर ने कहा कि बांकीपुर विधानसभा सीट पर उनकी पार्टी मजबूती से चुनाव लड़ेगी। वहीं, प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने की संभावना पर उन्होंने कहा कि यदि सब कुछ ठीक रहा, तो पीके भी मैदान में उतर सकते हैं। हालांकि, अंतिम फैसला बांकीपुर की जनता से मिलने वाले फीडबैक के आधार पर लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें

NDA में अंदरूनी खींचतान! बिहार में सचेतक नियुक्ति पर बवाल, एक लिस्ट में मिला नाम तो दूसरी से हो गए बाहर

बांकीपुर में पीके तैयार कर रहे चुनावी जमीन

सूत्रों के अनुसार, रविवार शाम बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र के बाकरगंज स्थित भागवत मार्केट में प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार भारती ने एक महत्वपूर्ण बैठक कर लोगों से फीडबैक लेने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि बैठक में आम लोगों से दो प्रमुख सवाल पूछे गए—आप अपने क्षेत्र में किसे प्रत्याशी के रूप में देखना चाहते हैं? और प्रशांत किशोर को लेकर आपकी क्या राय है? सूत्रों का यह भी कहना है कि दो दिन पहले प्रशांत किशोर ने भी इस क्षेत्र के कुछ प्रमुख लोगों से मुलाकात कर जनता की नब्ज टटोलने की कोशिश की थी।

बीजेपी के गढ़ में बढ़ी चुनावी सरगर्मी

नितिन नबीन के राज्य सभा जाने के बाद बांकीपुर विधानसभा सीट खाली हुई है। इस सीट से नितिन नवीन का करीब 31 वर्षों पुराना रिश्ता रहा है। पहले उनके पिता इस सीट का प्रतिनिधित्व करते थे और उनके निधन के बाद नितिन नवीन लगातार यहां से जीत दर्ज करते रहे हैं। बांकीपुर विधानसभा सीट को बीजेपी का मजबूत गढ़ माना जाता है। यही वजह है कि प्रशांत किशोर और उनकी पार्टी चुनाव लड़ने से पहले यहां पूरी ताकत झोंक रही है। हालांकि, नितिन नबीन के राज्यसभा जाने के बाद बीजेपी के कई बड़े नेता भी इस सीट पर अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं। मौजूदा सांसद से लेकर पूर्व विधायक तक, कई नेता अपने परिवार के लिए राजनीतिक जमीन तैयार करने में जुट गए हैं।

नितिन नबीन के उत्तराधिकारी की तलाश तेज

नितिन नवीन की जगह बांकीपुर सीट बीजेपी के राष्ट्रीय मीडिया सह प्रभारी संजय मयूख को भी बांकीपुर सीट पर नितिन नबीन के संभावित उत्तराधिकारी के तौर पर देखा जा रहा है। वहीं, नेशनल मीडिया में बीजेपी के मजबूत चेहरे के रूप में पहचान रखने वाले अजय आलोक का नाम भी इस सीट के लिए चर्चा में है। इसके अलावा, भाजपा नेता और धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष रणवीर नंदन ने भी बांकीपुर विधानसभा सीट पर अपनी दावेदारी पेश की है।

ये भी पढ़ें

‘सम्राट’ सरकार का 30 दिन: टाउनशिप से पुलिस दीदी तक, विकास और सख्ती का नया एजेंडा
Updated on:
17 May 2026 11:29 pm
Published on:
18 May 2026 06:00 am
Also Read
View All