पटना

Bankipur By Election Voting: बांकीपुर में बवाल! वोटिंग के बीच BJP-जनसुराज समर्थकों में भिड़ंत, फर्जी वोटिंग के आरोप

Bankipur By Election Voting: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए जारी मतदान के बीच किदवईपुरी में बीजेपी और जन सुराज के समर्थकों के बीच धक्का-मुक्की होने की सूचना है। दोनों दलों ने एक-दूसरे पर मतदान प्रभावित करने और फर्जी वोटिंग की कोशिश जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं।
less than 1 minute read
Jul 30, 2026
breaking news
breaking news

Bankipur By Election Voting:बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए जारी मतदान के बीच किदवईपुरी इलाके में बीजेपी और जन सुराज के समर्थकों के बीच पुलिस की मौजूदगी में तीखी नोकझोंक और धक्का-मुक्की हुई।
जन सुराज कार्यकर्ताओं का आरोप है कि बीजेपी के पूर्व प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा उर्फ बंटी बूथ पर दबाव बना रहे हैं। उनका कहना है कि बंटी मतदाताओं पर बीजेपी के पक्ष में मतदान करने का दबाव डाल रहे हैं और जो लोग ऐसा नहीं कर रहे, उन्हें वोट डालने से रोका जा रहा है।

वहीं, बीजेपी ने भी जन सुराज पर फर्जी मतदान कराने की कोशिश का आरोप लगाया है। इस मामले को लेकर पार्टी के प्रदेश महासचिव नितिन अभिषेक ने रिटर्निंग ऑफिसर को पत्र लिखकर बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में मतदाताओं के सत्यापन (वेरिफिकेशन) की प्रक्रिया को और सख्ती से लागू करने की मांग की है।

Updated on:
30 Jul 2026 09:38 am
Published on:
30 Jul 2026 09:37 am