पटना

Bhojpur Encounter: भरत तिवारी एनकाउंटर पर सरकार का बड़ा फैसला, रिटायर्ड हाईकोर्ट जज करेंगे जांच

Bhojpur Encounter: भोजपुर के बिलौटी गांव में पुलिस मुठभेड़ में मारे गए भरत तिवारी मामले की बिहार सरकार ने न्यायिक जांच कराने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बताया कि हाईकोर्ट के एक सेवानिवृत्त न्यायाधीश इस मामले की निष्पक्ष जांच करेंगे।

less than 1 minute read
Jun 20, 2026
Samrat Choudhary CM BIHAR
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (सोर्स: ANI)

Bhojpur Encounterबिहार के भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र में कथित पुलिस मुठभेड़ में मारे गए भरत तिवारी की मौत के मामले में सरकार ने न्यायिक जांच कराने का फैसला लिया है। इस जांच की जिम्मेदारी हाईकोर्ट के एक सेवानिवृत्त न्यायाधीश को सौंपी जाएगी। इसकी जानकारी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी।

मुख्यमंत्री ने लिखा, "भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव में 17 जून को हुई पुलिस मुठभेड़ की स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच के लिए हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश द्वारा न्यायिक जांच कराने का निर्णय लिया गया है। न्यायिक जांच का उद्देश्य घटना के सभी पहलुओं की पारदर्शी और निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करना है।"

Updated on:
20 Jun 2026 05:09 pm
Published on:
20 Jun 2026 05:07 pm