पटना

भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने हलफनामें में लिखा “परित्यक्त नारी”, जानिए कितनी संपत्ति की हैं मालकिन?

भोजपुरी फिल्मों के अभिनेता पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह रोहतास जिले की काराकाट विधानसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन करने के साथ ही एक बार फिर से चर्चा में हैं।
2 min read
• •
Updated: 22 Oct 2025, 2:35 PM IST
काराकाट प्रत्याशी ज्योति सिंह
काराकाट प्रत्याशी ज्योति सिंह (Photo- Instagram /jyotipsingh999)

भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह एक बार फिर से चर्चा में हैं। इस दफा वे अपने चुनावी हलफनामें की वजह से चर्चा में हैं। उन्होंने अपने चुनावी हलफनामें में खुद को “परित्यक्त नारी” बताया है। इसके बाद से सोशल मीडिया पर इसको लेकर कई तरह की चर्चा शुरू हो गई है। ज्योति सिंह बिहार के काराकाट विधानसभा क्षेत्र में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहीं हैं। ज्योति सिंह ने चुनाव लड़ने के लिए जो चुनावी हलफनामें भड़े हैं उसमें उन्होंने पवन सिंह का कहीं भी चर्चा नहीं किया है। उन्होंने हलफनामें में खुद को “परित्यक्त नारी” बताया है।

पवन सिंह का कोई उल्लेख नहीं

ज्योति सिंह की ओर से चुनाव आयोग को दिए अपने हलफनामें में पति के नाम के आगे “परित्यक्त नारी” का उल्लेख किया है। उन्होंने भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह का कोई उल्लेख नहीं किया है। इसके साथ ही उन्होंने कानूनी रूप से यह दर्ज कराया है कि वे अब पति से अलग रह रही हैं। ज्योति सिंह की ओर से इसकी चर्चा करने के बाद बिहार की राजनीति के साथ-साथ भोजपुरी इंडस्ट्री में भी एक नई चर्चा शुरू हो गई है।

व्यक्तिगत सम्मान और आत्मनिर्भरता की लड़ाई

ज्योति सिंह ने अपने हलफनामे में अपनी आर्थिक स्थिति की भी चर्चा किया है। चुनावी हलफनामे में उन्होंने खुलासा किया है कि बीते पांच वर्षों में उनकी संपत्ति में कोई वृद्धि नहीं हुई है। उन्होंने चुनावी हलफना में पवन सिंह के किसी चल या अचल संपत्ति की भी चर्चा नहीं किया है। उन्होंने अपने बारे में बताया कि मेरे पास किसी प्रकार की कोई नई अचल संपत्ति का स्वामित्व नहीं है और न ही किसी बड़ी आय का स्रोत। उनके इस जानकारी के बाद कहा जा रहा है कि ज्योति सिंह यह चुनाव व्यक्तिगत सम्मान और आत्मनिर्भरता के मुद्दे पर लड़ रही हैं।

ज्योति सिंह और पवन सिंह में खटपट

पवन सिंह और ज्योति सिंह के रिश्तों पर पिछले कुछ दिनों से कई तरह की चर्चा चल रही है। ज्योति ने कुछ दिन पहले लाइव आकर सार्वजनिक तौर पर अपने साथ हुए अन्याय की बात कही थी। उन्होंने कहा था कि वे अब अपने अधिकार और पहचान के लिए लड़ेंगी। इसके बाद वे प्रशांत किशोर से मिली थी। प्रशांत किशोर से मुलाकात के बाद इस बात की चर्चा तेज हो गई थी कि वे जन सुराज के टिकट पर चुनाव लड़ेंगी।

Updated on:
22 Oct 2025, 2:35 PM IST
Published on: