पटना

Bharat Bhushan Tiwari Encounter: भोजपुर SP समेत 12 पुलिसकर्मियों पर FIR की तैयारी, ग्रामीण बोले- अब होगी आर-पार की लड़ाई

Bharat Bhushan Tiwari Encounter: भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में राजनीतिक और कानूनी स्तर पर हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस भोजपुर एसपी समेत 12 पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी में है।

2 min read
Jun 22, 2026
bharat tiwari encounter
भरत तिवारी के परिवार से मुलाकात करते कांग्रेस नेता

Bharat Bhushan Tiwari Encounter: भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में भोजपुर एसपी समेत 12 पुलिसकर्मियों के खिलाफ कांग्रेस आज (सोमवार) को एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी में है। इस संबंध में कांग्रेस प्रवक्ता असित नाथ तिवारी ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रविवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मिला था, जिसके बाद यह निर्णय लिया गया। तिवारी ने कहा कि पार्टी पहले संबंधित थाने में एफआईआर दर्ज कराने का प्रयास करेगी। यदि थाना एफआईआर दर्ज करने से इनकार करता है, तो कोर्ट के माध्यम से मामला दर्ज कराया जाएगा।

सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर

सुप्रीम कोर्ट के वकील विशाल तिवारी की ओर से इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की गई है। याचिका में भरत भूषण तिवारी की पुलिस मुठभेड़ में हुई मौत को कथित फर्जी एनकाउंटर बताया गया है। बताया गया कि बुधवार, 17 जून को भोजपुर के बिलौती गांव में हुए एनकाउंटर में भरत भूषण तिवारी की मौत हो गई थी। जनहित याचिका में संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग भी की गई है। इसके साथ ही कानून के शासन की रक्षा के लिए एक स्वतंत्र विशेषज्ञ समिति गठित करने का अनुरोध किया गया है, जिसकी अध्यक्षता सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश द्वारा किए जाने की मांग की गई है।

पटना हाईकोर्ट जनहित याचिका दाखिल

पटना हाईकोर्ट में भी भोजपुर के भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर जनहित याचिका दाखिल की गई है। यह याचिका इलाहाबाद हाईकोर्ट के अधिवक्ता गौरव द्विवेदी की ओर से दायर की गई है। उन्होंने पटना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को ईमेल और पत्र के माध्यम से याचिका भेजी है। इसके साथ ही उन्होंने इस मामले में अदालत से स्वतः संज्ञान (Suo Motu) लेने और कथित फर्जी एनकाउंटर की स्वतंत्र एवं निष्पक्ष न्यायिक जांच कराने की मांग की है।

एफआईआर के बाद गांव में तनाव

इधर, भरत भूषण तिवारी की मौत के बाद उनके गांव के लोग आक्रोशित हैं। ग्रामीणों का कहना है कि वे अब इस मामले में पुलिस के खिलाफ आर-पार की लड़ाई के मूड में हैं। पुलिस की ओर से गांव के 16 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। वहीं ग्रामीणों ने कहा है कि इससे वे डरने वाले नहीं हैं और अपना विरोध जारी रखेंगे।

Updated on:
22 Jun 2026 09:46 am
Published on:
22 Jun 2026 09:42 am
Also Read
View All
Bharat Bhushan Tiwari Encounter: भरत भूषण तिवारी और पुलिस के बीच आखिर क्या हुआ था? पढ़िए एनकाउंटर के पीछे की कहानी

‘न्याय केवल होना नहीं, होता हुआ दिखना भी चाहिए’; भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पवन सिंह की एंट्री, सरकार से की निष्पक्ष जांच की मांग

हाथों में हथकड़ी और साथ में पुलिस, सीतामढ़ी जेल से सीधे NEET परीक्षा देने पहुंचा कैदी अफजद अली

‘जब तक दोषियों पर कार्रवाई नहीं होगी, तब तक नहीं होगा श्राद्ध’, भोजपुर एनकाउंटर में मारे गए भरत तिवारी की मां का ऐलान

‘मेरा शरीर सेना को दान कर देना, मुझे कोई मारेगा तो घात करके ही मारेगा’, एनकाउंटर के बाद भरत तिवारी का पुराना वीडियो वायरल