पटना

दरभंगा एयरपोर्ट से 16 जून से कोलकाता की फ्लाइट बंद, हैदराबाद के उड़ानों में भी भारी कटौती

दरभंगा एयरपोर्ट से इंडिगो एयरलाइंस ने 16 जून से कोलकाता की फ्लाइट सेवा बंद करने का फैसला किया है। इसके साथ ही दरभंगा- हैदराबाद रूट पर भी उड़ानों में कटौती की गई है।
2 min read
May 15, 2026
indigo
इंडिगो एयरलाइंस

इंडिगो एयरलाइंस (IndiGo) ने बड़ा फैसला लेते हुए 16 जून से दरभंगा-कोलकाता रूट पर अपनी उड़ान सेवाएं पूरी तरह बंद करने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही हैदराबाद रूट पर भी उड़ानों की संख्या में कटौती कर दी गई है। एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार, अब हैदराबाद के लिए विमान सप्ताह में केवल चार दिन ही उड़ान भरेगा। सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को दरभंगा एयरपोर्ट से हैदराबाद के लिए कोई उड़ान संचालित नहीं होगी।

स्थानीय लोगों का कहना है कि दरभंगा से कोलकाता की सेवा बंद होने से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। दरभंगा और आसपास के इलाकों से हजारों लोग इलाज, व्यापार और पढ़ाई के सिलसिले में नियमित रूप से कोलकाता जाते हैं। वहीं, हैदराबाद रूट पर उड़ानों में कटौती से आईटी प्रोफेशनल्स और कनेक्टिंग फ्लाइट लेने वाले यात्रियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

पटना: मसौढ़ी में शादी के मंडप में चली गोलियां, बिना दुल्हन खाली हाथ लौटा दूल्हा

पटना से सटे मसौढ़ी में एक शादी समारोह उस समय रणक्षेत्र में बदल गया, जब महिलाओं के साथ कथित अभद्रता को लेकर बाराती और सराती पक्ष के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस घटना में बारात पक्ष की एक महिला समेत तीन लोग और कन्या पक्ष का एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए मसौढ़ी अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया।

स्थानीय लोगों के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से जमकर मारपीट हुई। सूत्रों का यह भी दावा है कि इस दौरान तीन से चार राउंड हवाई फायरिंग भी की गई। ईंट-पत्थर चलने से कई लोगों के सिर फट गए। मारपीट और भगदड़ के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जिसके बाद दूल्हा समेत सभी बाराती बिना शादी किए ही मौके से फरार हो गए।

Updated on:
15 May 2026 11:12 am
Published on:
15 May 2026 10:04 am