6 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bankipur Seat: प्रशांत किशोर बोले- 242 विधायकों पर अकेला भारी पड़ूंगा, BJP का पलटवार- पहले जमानत बचा लें

Bankipore Assembly By-Election: बांकीपुर उपचुनाव में उतरने वाले प्रशांत किशोर ने 242 विधायकों पर भारी पड़ने का दावा किया। इस पर बीजेपी सांसद मनन मिश्रा ने तंज कसते हुए कहा कि पहले अपनी जमानत बचा लें।
2 min read
Google source verification

पटना

image

Ankit Sai

Jul 06, 2026

Prashant Kishor news

प्रशांत किशोर (ANI Photo)

Bankipur Assembly By Election: बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में नेताओं के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि में अकेला विधानसभा के 242 विधायकों पर भारी पड़ूंगा। वहीं, उनके इस बयान के बाद बीजेपी ने प्रतिक्रिया दी। बीजेपी सांसद मनन मिश्रा ने तंज कसते हुए कहा कि प्रशांत किशोर पहले अपनी जमानत बचा लें, वही उनके लिए बहुत बड़ी बात होगी।

प्रशांत किशोर पहले जमानत बचा लें- मनन मिश्रा

पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान बीजेपी सांसद मनन मिश्रा ने कहा कि प्रशांत किशोर आम विधानसभा चुनाव भी लड़े, उन्होंने 200 से ऊपर उम्मीदवार भी उतारे थे, तो रिजल्ट सामने है। रिजल्ट उनको भी मालूम है, पूरे बिहार को मालूम है, इसलिए इसमें कुछ भी नया नहीं है. वो अपनी जमानत बचा लें यही बहुत बड़ी बात होगी।

प्रशांत किशोर ने लोगों से मांगा समर्थन

बीजेपी के हमले के बीच प्रशांत किशोर ने भी चुनावी अभियान तेज कर दिया है। पटना में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने बांकीपुर के मतदाताओं से अपने पक्ष में वोट देने की अपील की। उन्होंने कहा कि बांकीपुर के लोग बिहार में सबसे अमीर और सबसे पढ़े-लिखे हैं, उन्हें सबसे अच्छे उम्मीदवार को वोट देने दें। अगर उन्हें लगता है कि वे मुझ पर भरोसा कर सकते हैं, तो मैं उनसे मुझे वोट देने की अपील करता हूं।

में अकेला 242 विधायकों पर भारी पडूंगा

प्रशांत किशोर ने कहा कि में अपनी पार्टी का अकेला विधायक होने के बावजूद, मैं विधानसभा के बाकी 242 विधायकों पर भारी पड़ूंगा। प्रशांत किशोर ने यह भी कहा कि आने वाला उपचुनाव केवल एक सीट का चुनाव नहीं है, बल्कि यह सम्राट चौधरी की दो महीने पुरानी सरकार के कामकाज पर जनता की राय भी होगा।

क्यों खाली हुई बांकीपुर विधानसभा सीट

बांकीपुर विधानसभा सीट बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने के बाद खाली हुई। राज्यसभा सदस्य बनने के बाद उन्होंने बिहार विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद इस सीट पर उपचुनाव कराने का फैसला लिया गया। पिछले सप्ताह चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के बाद जन सुराज पार्टी की कोर कमेटी की बैठक हुई, जिसमें प्रशांत किशोर को बांकीपुर से उम्मीदवार बनाने का औपचारिक फैसला लिया गया।

कब होंगे नामांकन, मतदान और मतगणना

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवार 13 जुलाई तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे। इसके बाद 30 जुलाई को मतदान होगा, जबकि 3 अगस्त को मतगणना के साथ चुनाव नतीजे घोषित किए जाएंगे। प्रशांत किशोर पहली बार इस सीट से अपनी राजनीतिक ताकत आजमा रहे हैं, तो दूसरी ओर बीजेपी इस सीट को अपने कब्जे में बनाए रखने की चुनौती का सामना कर रही है।



बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग