5 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अकाल तख्त का आरोप, IT सेल से सिख संस्थाओं के खिलाफ चल रहा अभियान, मान सरकार को 10 दिनों का अल्टीमेटम

अकाल तख्त ने पंजाब सरकार पर सिख संस्थाओं के खिलाफ Social Media अभियान चलाने का आरोप लगाया है। जत्थेदार ने सरकार को 10 दिन का समय देते हुए चेतावनी दी कि कार्रवाई नहीं होने पर पंथ खुद IT सेंटर बंद कराएगा।
2 min read
Google source verification
Akal Takht

अकाल तख्त का भगवंत मान सरकार को अल्टीमेटम (IANS Photo)

Akal Takht IT Cell Controversy: पंजाब में अकाल तख्त और भगवंत मान सरकार के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गर्गज ने आरोप लगाया है कि सिख संस्थाओं के खिलाफ सोशल मीडिया पर एक संगठित अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने सरकार को 10 दिन का समय दिया है और कहा है कि अगर इस दौरान IT सेंटर बंद नहीं किए गए तो सिख समुदाय खुद आगे आकर कदम उठाएगा।

मोहाली और चंडीगढ़ में बताए दो सेंटर

जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह ने आरोप लगाया कि मोहाली और चंडीगढ़ में दो ऐसे सेंटर चल रहे हैं, जहां से सोशल मीडिया पर अकाल तख्त साहिब और दूसरी सम्मानित सिख संस्थाओं के खिलाफ सुनियोजित अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने यह भी दावा किया कि इन जगहों पर दिल्ली से आए लोग काम कर रहे हैं और सिख धार्मिक संस्थाओं के खिलाफ माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि, उन्होंने अपने आरोपों के समर्थन में कोई सबूत पेश नहीं किया।

अमृतसर में पंथिक सभा के दौरान दिया अल्टीमेटम

यह चेतावनी अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) की ओर से बुलाई गई पंथिक सभा के दौरान दी गई। इस बैठक में कई सिख धार्मिक संस्थाओं और पंथिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए। मुख्यमंत्री भगवंत मान और अकाल तख्त के हालिया फैसलों को लेकर चल रहे विवाद के बीच इस बैठक को अहम माना जा रहा है।

सरकार को दिया 10 दिन का समय

ज्ञानी कुलदीप सिंह गर्गज ने कहा, हमने बार-बार सरकार का ध्यान इस मुद्दे की ओर दिलाया है। हम पंजाब सरकार को 10 दिन का समय दे रहे हैं कि वह उन लोगों को रोके जिन्हें कथित तौर पर उसने काम पर रखा है और जो अकाल तख्त साहिब के खिलाफ लिख रहे हैं। अगर कोई कार्रवाई नहीं की गई, तो पंथ इन केंद्रों तक मार्च करेगा और यह सुनिश्चित करेगा कि ये गतिविधियां बंद हों। यह अब तक का सबसे सख्त बयान माना जा रहा है, जो अकाल तख्त की ओर से भगवंत मान सरकार के खिलाफ सामने आया है।

AAP ने आरोपों को किया खारिज

अकाल तख्त के आरोपों पर आम आदमी पार्टी ने साफ इनकार किया है। पार्टी के प्रवक्ता बलतेज पन्नू ने कहा कि हमारे पास ऐसा कोई सेंटर या IT सेल नहीं है, जिसका जिक्र अकाल तख्त के जत्थेदार ने किया था। बाद में उन्होंने फिर कहा, हम ऐसा कोई IT सेल या सेंटर नहीं चलाते, जिसका जिक्र जत्थेदार ने किया है।