पटना

बिहार में पहले फेज की वोटिंग के बीच गिरिराज सिंह ने क्यों कहा-‘गड़बड़ करेंगे तो बुर्का उठाना ही पड़ेगा’

बिहार में पहले चरण के वोटिंग से पहले बीजेपी नेता गिरिराज सिंह का बुर्का पर विवादित बयान सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। 
2 min read
• •
Nov 06, 2025
Giriraj Singh
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह (Photo-IANS)

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले फेज की वोटिंग के बीच BJP के फायरब्रांड नेता गिरिराज सिंह ने 'बुर्का' और 'शरिया' पर विवादित बयान देकर सियासी तापमान बढ़ा दिया है। गिरिराज सिंह ने बुर्का पहनकर आने वाली महिला वोटर्स और फर्जी वोटिंग को लेकर कहा कि चुनाव आयोग ने हर पोलिंग स्टेशन पर जांच के लिए एक आंगनबाड़ी सेविका की नियुक्ती किया है।

इसको धर्म से नहीं जोड़ना चाहिए

इससे क्या परेशानी है। इसको धर्म से जोड़ना उचित नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि जिन्हें महसूस हो रहा है कि कोई बुर्के में आया है और उसका वोट फर्जी है तो उसे देखने का और दिखाने का काम आंगनबाड़ी सेविका करेगी। इसको धर्म से नहीं जोड़ना चाहिए। ये हिन्दुस्तान है पाकिस्तान नहीं जो यहां शरिया क़ानून है।

गड़बड़ी करने पर बुरका उठाना ही पड़ेगा

उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि "मैं पूछना चाहता हूं कि क्या ये बुरका नहीं उठता है जब एयरपोर्ट पर जाते हैं? क्या ये बुरका नहीं उठता जब आप आधार बनाने जाते हैं। जब आप हवाई जहाज में यात्रा पर जाते हैं, सरकारी सेवाओं का लाभ लेते हैं। क्या तब ये बुरका नहीं उठता? तो फिर इसपर विवाद क्यों?

विरोधियों पर तीखा हमला

चुनाव आयोग ने तो आंगनबाड़ी को तय किया है कि जो भी गड़बड़ी करेगा, बुरका उठाना ही पड़ेगा।" गिरिराज सिंह ने विरोधियों पर तीखा हमला करते हुए कहा कि ये लोग बुर्का के मुद्दे को शरिया कानून से जोड़ना चाहते हैं, लेकिन ये नहीं चलेगा। चुनाव आयोग ने जब नियम बनाया है तो इसका पालन करना ही होगा।

गिरिराज सिंह ने बड़हिया में वोट डाला

गिरिराज सिंह ने गुरुवार को अपने पैतृक गांव बड़हिया में वोट डाला। मध्य विद्यालय-2 पर बने पोलिंग स्टेशन पर पहुंचकर सुबह सबसे पहले वोट किया। मतदान केंद्र पर मौजूद अधिकारियों ने केंद्रीय मंत्री का पौधा भेंट कर स्वागत किया।

Updated on:
07 Nov 2025 07:01 am
Published on:
06 Nov 2025 09:30 pm
Also Read
View All
चुनाव आयोग पर प्रशांत किशोर का पलटवार, बोले- सिर्फ ज्ञानेश कुमार को हटाने भर से नहीं सुधरेगा सिस्टम

पटना में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का आक्रोश मार्च, तेजस्वी यादव को SDPO की गाड़ी में ले गई पुलिस

RJD के ब्लॉक प्रदर्शन पर JDU महासचिव का तंज, बोले- मोटे होते जा रहे हैं तेजस्वी, पैदल घूमेंगे तो चर्बी मिटेगी

प्रशांत किशोर का बड़ा दावा- बांकीपुर से शुरू बदलाव का दौर रुकेगा नहीं, शिक्षकों-युवाओं से किए बड़े वादे

रोहिणी आचार्य-साधु यादव मुलाकात पर रामकृपाल यादव बोले- मामा ने बेटी की तरह पाला है, लंबे समय बाद लौटी हैं तो क्यों न मिलें?