पटना

Bihar Politics: समीक्षा बैठक में बवाल! कांग्रेस नेताओं में जमकर हाथापाई और गाली-गलौज, गोली मारने तक की दी गई धमकी

Bihar Politics बिहार में कांग्रेस की हार पर एक समीक्षा बैठक बुलाई गई थी। इस बैठक में राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे और के सी वेणुगोपाल ने प्रत्येक ने 10‑10 कांग्रेस नेताओं से फीडबैक लिया। बैठक में प्रत्याशी, सांसद और वरिष्ठ नेता सभी उपस्थित थे।

2 min read
Nov 27, 2025
इंतजार खत्म... कांग्रेस ने देर रात जारी की जिला अध्यक्षों की सूची, जानें किसको कहा की मिली जिम्मेदारी...(PHOTO-PATRIKA)

Bihar Politics बिहार चुनाव 2025 में मिली करारी हार के बाद गुरूवार को कांग्रेस की समीक्षा बैठक हुई, लेकिन यह बैठक कलह की भेंट चढ़ गई। बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 61 सीटों पर चुनाव लड़ा था, जिसमें से केवल 6 सीटों पर ही जीत हासिल कर पाई। इस बुरी हार पर कांग्रेस ने गुरूवार को समीक्षा बैठक बुलाई थी; बैठक शुरू होने से पहले ही कांग्रेस नेताओं के बीच जमकर हंगामा हो गया। हंगामा इतना बढ़ गया कि आरोप‑प्रत्यारोप और गोली मारने तक की धमकियां दी गईं। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि जब कांग्रेस नेता आपस में भिड़े, उस समय राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे बैठक में उपस्थित नहीं थे।

ये भी पढ़ें

Bihar Politics: पार्टी की करारी हार के बाद आरजेडी की समीक्षा बैठक शुरू, जानिए क्या है पार्टी का ‘सफाई अभियान’

क्या है पूरा मामला?

बिहार कांग्रेस की समीक्षा बैठक से पहले, सभी नेता राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे के आने का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच वैशाली से कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी इंजीनियर संजीव सिंह हॉल में प्रवेश कर पार्टी के टिकट वितरण और “फ्रेंडली फाइट” को लेकर सीनियर नेताओं पर आरोप लगाने लगे। उनके इस व्यवहार पर कुछ कांग्रेसियों ने टोक दिया, जिससे संजीव और उन नेताओं के बीच तीखी बहस हो गई। पार्टी सूत्रों के अनुसार, संजीव ने टोकने वाले नेताओं जिनमें पूर्णिया से कांग्रेस प्रत्याशी जितेंद्र कुमार भी शामिल थे को गोली मारने तक की धमकी दी और अपशब्दों का भी प्रयोग किया। हंगामा देख कर पास में खड़े वरिष्ठ नेता आए और बीच‑बचाव कर स्थिति को शांत किया।

राहुल ने कहा ये बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

समीक्षा बैठक में राहुल गांधी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को इसकी सूचना मिली तो उन्होंने कहा कि यह सब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पार्टी में लोग आते‑जाते हैं, लेकिन अनुशासन रहना चाहिए। समीक्षा बैठक में बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम, शकील, अखिलेश प्रसाद सिंह, मदन मोहन झा सहित अन्य नेता मौजूद थे।

ये भी पढ़ें

राबड़ी देवी क्यों नहीं छोड़ना चाह रही 10 सर्कुलर रोड, जानिए कैसा है नया आवंटित आवास?

Updated on:
27 Nov 2025 10:11 pm
Published on:
27 Nov 2025 08:36 pm
Also Read
View All

अगली खबर