पटना

Bihar Election: 1962 में 32% महिलाओं ने डाला था वोट, 2025 में 71%, जानिए बिहार में महिलाओं के बढ़ते मतदान का पूरा गणित

Bihar Election: बिहार विधानसभा चुनाव में मतदाताओं ने ऐतिहासिक वोटिंग की है। इस चुनाव में 66.91% मतदान हुआ है। इतना ज्यादा मतदान होने के पीछे का कारां महिलायें है। 2025 के चुनाव में 71 प्रतिशत से अधिक महिलाओं ने वोट डाला है। जानिए चुनाव दर चुनाव महिलाओं का वोट कैसे बढ़ा। 

2 min read
Nov 12, 2025
वोटिंग के लिए अपनी बारी का इंतजार करते मतदाता लाइन में खड़े (फ़ोटो- निर्वाचन आयोग X)

Bihar Election:बिहार विधानसभा चुनाव 2025 ने इतिहास रच दिया है। 1951 से लेकर अब तक के सात दशकों के मतदान आंकड़ों में ऐसा उछाल पहले कभी नहीं देखा गया। इस बार राज्य में कुल 66.91% मतदान हुआ, जो आजादी के बाद का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है। लेकिन इस ऐतिहासिक रिकॉर्ड के पीछे की असली वजह है वोटिंग में महिलाओं की भागीदारी, जिन्होंने 1962 के 32.47% से बढ़कर 2025 में 71.6% तक पहुंच कर बिहार की राजनीति का चेहरा ही बदल दिया।

किस चुनाव में कितनी हुई वोटिंग

वर्षमहिला (%)पुरुष (%)कुल (%)
1951–52N/AN/A42.60
1957N/AN/A43.24
196232.4754.9444.47
196741.0960.8251.51
196941.4362.8652.79
197241.3063.0652.79
197738.3261.4950.51
198046.8666.5757.28
198545.6365.8156.27
199053.2569.6362.04
199555.8067.1361.79
200053.2870.7162.57
2005 (फ़रवरी)42.5249.9546.50
2005 (अक्टूबर)44.4947.0245.85
201054.4951.1252.73
201560.4853.3256.91
202059.6954.4557.29
2025*71.662.866.91

2010 के चुनाव से बदला सबकुछ

बिहार विधानसभा चुनाव 2010 राज्य के राजनीतिक इतिहास में एक निर्णायक मोड़ साबित हुआ। इस चुनाव में पहली बार ऐसा हुआ जब महिला मतदाताओं का मतदान प्रतिशत पुरुषों से अधिक रहा है। इस चुनाव में 54.49 प्रतिशत महिलाओं ने वोट डाला, जबकि पुरुषों का मतदान प्रातिशत 51.12 रहा। यह वह क्षण था जब महिला मतदाताओं का पारंपरिक साइलेंट वोट बैंक एक सक्रिय वोट पावर में बदल गया। इस अभूतपूर्व बदलाव का सबसे बड़ा श्रेय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नीतियों को दिया जाता है, जिन्होंने 2005 में सत्ता में आने के बाद से ही महिला सशक्तिकरण के लिए कई दूरगामी कार्य किए।

बिहार में इस बदलाव की नींव वर्ष 2006 में रखी गई, जब मुख्यमंत्री बालिका साइकिल योजना शुरू की गई। जिसके तहत 9वीं कक्षा की छात्राओं को मुफ्त साइकिल दी गई ताकि वे बिना किसी पुरुष सदस्य पर निर्भर हुए स्कूल तक जा सकें। साइकिल योजना के साथ ही, वर्ष 2006 में पंचायतों में महिलाओं के लिए 50% आरक्षण लागू किया गया, जिसने बिहार की सत्ता संरचना को जड़ से बदल दिया। इसका नतीजा यह हुआ कि आज बिहार में अनुमानित तौर पर 58% मुखिया और उपमुखिया महिलाएं हैं। इसके अलावा नीतीश कुमार ने महिलाओं के लिए कई अन्य योजनाओं की शुरुआत भी की।

Bihar Election 2025 के आंकड़ें

  • पहले चरण में मतदान प्रतिशत 65.08% रहा, जबकि दूसरे चरण में 68.76% मतदान हुआ। कुल औसत मतदान 66.91% दर्ज किया गया, जो अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है, दोनों चरण मिलाकर महिला–पुरुष मतों में अंतर लगभग 9% (4,233,575 वोट) दर्ज किया गया।।
  • पहले चरण में 18 जिलों की 121 सीटों पर चुनाव हुआ, दूसरे चरण में 20 जिलों की 122 सीटों पर। कुल मिलाकर 38 जिलों की 243 सीटें शामिल थीं।
  • पहले चरण के लिए मतदाताओं की संख्या 3,75,13,302 थी, दूसरे चरण के लिए 3,70,13,556 रही। कुल मतदाता 7,45,26,858 रहे।
  • दोनों चरणों में लगभग बराबर संख्या में मतदान केंद्र बनाए गए: पहला चरण 45,341 और दूसरा चरण 45,399, जो कुल 90,740 केंद्र होते हैं।
  • मतदान प्रक्रिया के संचालन के लिए लगभग 8.5 लाख कर्मचारी और 1.8 लाख जीविका दीदी/स्वयंसेवी तैनात रहे।
  • दोनों चरणों में कुल 2,616 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा। पहले चरण में 1,314 और दूसरे चरण में 1,302

ये भी पढ़ें

Bihar Exit Poll: तेज प्रताप का क्या होगा? एग्जिट पोल में अन्य को सिर्फ 0-8 सीटें

Also Read
View All

अगली खबर