पटना

विनोद गुंजियाल बने शिक्षा और खेल विभाग के सचिव, CMO में भी नई तैनाती; बिहार में 15 IAS का ट्रांसफर

Bihar IAS Transfer List: बिहार सरकार ने शुक्रवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा के 15 अधिकारियों का ट्रांसफर किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल और मुख्यमंत्री सचिवालय जैसे प्रमुख विभागों में ये फेरबदल हुआ है। 
2 min read
May 15, 2026
Bihar IAS Transfer List
IAS विनोद सिंह गुंजियाल

Bihar IAS Transfer List: बिहार में सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली सरकार ने एक बार फिर नौकरशाही में बड़ा फेरबदल किया है। शुक्रवार को जारी एक आदेश के तहत राज्य के 15 वरिष्ठ IAS अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। कई प्रमुख विभागों के सचिवों के साथ-साथ प्रमंडलीय आयुक्तों की जिम्मेदारियों में फेरबदल किया गया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई है।

विनोद सिंह गुंजियाल को बड़ी जिम्मेदारी

निर्वाचन विभाग के सचिव और मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनोद सिंह गुंजियाल अब बिहार के नए शिक्षा सचिव होंगे। उन्हें शिक्षा विभाग के संपूर्ण प्रभार के साथ-साथ खेल विभाग के सचिव पद की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी दी गई है। इस बदलाव के बाद डॉ. बी. राजेन्द्र इन दोनों विभागों के प्रभार से मुक्त हो जाएंगे।

मुख्यमंत्री सचिवालय में दो अफसरों की पोस्टिंग

सरकार ने जिला स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले दो युवा अधिकारियों का ट्रांसफर सीधा मुख्यमंत्री सचिवालय (CMO) में कर दिया है। पटना जिला परिषद के उप विकास आयुक्त (DDC) श्रीकान्त कुण्डलिक खाण्डेकर अब मुख्यमंत्री सचिवालय में संयुक्त सचिव बनाए गए हैं। भोजपुर जिला परिषद की DDC गुंजन सिंह को भी मुख्यमंत्री सचिवालय में संयुक्त सचिव के पद पर पदस्थापित किया गया है।

के. सेंथिल कुमार और पंकज पाल के विभाग बदले

वरिष्ठ आईएएस अधिकारी के. सेंथिल कुमार को गन्ना उद्योग विभाग से हटाकर श्रम संसाधन विभाग का अपर मुख्य सचिव (ACS) बनाया गया है। उन्हें नियोजन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग का भी अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वहीं, पंकज कुमार पाल को PHED से स्थानांतरित कर पथ निर्माण विभाग के सचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।

आपदा प्रबंधन और IT विभाग को मिले नए मुखिया

जीविका के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी (CEO) हिमांशु शर्मा अब राज्य के आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव होंगे। इसके साथ ही अभय कुमार सिंह को खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग से सूचना प्रावैधिकी (IT) विभाग का सचिव बनाया गया है, वे बेल्ट्रॉन के एमडी भी बने रहेंगे।

अधिकारियों की पूरी ट्रांसफर लिस्ट

क्र.सं.अधिकारी का नामपुराना पद / विभागनया पद / विभाग
1.के. सेंथिल कुमारएसीएस, गन्ना उद्योग विभागएसीएस, श्रम संसाधन विभाग (अतिरिक्त प्रभार: नियोजन, प्रवासी श्रमिक कल्याण, पिछड़ा वर्ग कल्याण)
2.विनोद सिंह गुंजियालमुख्य निर्वाचन पदाधिकारीसचिव, शिक्षा विभाग (अतिरिक्त प्रभार: खेल विभाग)
3.राजेश कुमारआयुक्त, कोसी प्रमंडलप्रधान सचिव, PHED (लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग)
4.पंकज कुमार पालसचिव, PHEDसचिव, पथ निर्माण विभाग
5.अभय कुमार सिंहसचिव, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षणसचिव, सूचना प्रावैधिकी (IT) (अतिरिक्त प्रभार: MD, बेल्ट्रॉन)
6.हिमांशु शर्मासीईओ, जीविकासचिव, आपदा प्रबंधन विभाग (अतिरिक्त प्रभार: विज्ञान एवं प्रावैधिकी विभाग)
7.दीपक आनंदसचिव, श्रम संसाधन विभागसचिव, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग
8.प्रेम सिंह मीणाआयुक्त, मुंगेर प्रमंडलआयुक्त, मुंगेर (साथ में भागलपुर प्रमंडल का अतिरिक्त प्रभार)
9.हिमांशु कुमार रायआयुक्त, दरभंगा प्रमंडलआयुक्त, दरभंगा (साथ में कोसी प्रमंडल का अतिरिक्त प्रभार)
10.अवनीश कुमार सिंहआयुक्त, भागलपुर प्रमंडलसचिव, खान एवं भू-तत्व विभाग (साथ में MD, खनिज विकास निगम)
11.धर्मेंद्र सिंहसचिव, सहकारिता विभागसचिव, सहकारिता (साथ में गन्ना उद्योग विभाग का अतिरिक्त प्रभार)
12.अंशुल कुमारजिला पदाधिकारी, पूर्णियाडीएम, पूर्णिया (साथ में पूर्णिया प्रमंडल के आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार)
13.श्रीकान्त कुण्डलिक खाण्डेकरउप विकास आयुक्त (DDC), पटनासंयुक्त सचिव, मुख्यमंत्री सचिवालय
14.गुंजन सिंहउप विकास आयुक्त (DDC), भोजपुरसंयुक्त सचिव, मुख्यमंत्री सचिवालय
15.डॉ. बी. राजेन्द्रसचिव, शिक्षा एवं खेल विभागअपने मूल पद पर बने रहेंगे (शिक्षा/खेल के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त)
Updated on:
15 May 2026 04:03 pm
Published on:
15 May 2026 03:59 pm