21 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Bihar / Patna / चिराग पासवान ने PM मोदी का जताया आभार, बोले- ‘पिता रामविलास पासवान के अधूरे सपने पूरे करने में आपने मेरा साथ दिया’

चिराग पासवान ने PM मोदी का जताया आभार, बोले- ‘पिता रामविलास पासवान के अधूरे सपने पूरे करने में आपने मेरा साथ दिया’

PM Modi Bihar Visit: PM मोदी बिहार दौरे पर 34,000 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात दे रहे हैं। इस दौरान नीतीश सेतु समेत कई अहम परियोजनाओं का उद्घाटन और समर्पण होगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पटना

•

image

Imran Ansari

•

Updated: 21 Nov 2026, 3:21 PM IST

PM Modi Bihar Visit

चिराग पासवान ने PM मोदी का जताया आभार, फोटो सोर्स- ANI

Chirag Paswan statement: बिहार के वैशाली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के दौरान केंद्रीय मंत्री और स्थानीय सांसद चिराग पासवान ने उनका आभार जताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का उनके संसदीय क्षेत्र में आना उनके लिए गर्व और सम्मान की बात है। चिराग ने कहा कि पीएम मोदी बिहार को विकसित राज्य बनाने के विजन के साथ 34 हजार करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाएं जनता को समर्पित कर रहे हैं।

चिराग पासवान ने मंच से अपने दिवंगत पिता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान को भी याद किया। उन्होंने कहा कि रामविलास पासवान ने दशकों तक इस क्षेत्र के विकास के लिए काम किया और लोगों की सेवा की।

‘पिता के अधूरे सपने पूरे करने की कोशिश कर रहा हूं’

चिराग ने कहा कि वह अपने पिता के अधूरे सपनों को पूरा करने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देते हुए कहा कि पीएम मोदी ने हर कदम पर उनका साथ दिया और उनका हौसला बढ़ाया। चिराग पासवान ने कहा कि प्रधानमंत्री ने एक पिता की तरह उनका मार्गदर्शन किया और उनके आत्मविश्वास व संकल्प को मजबूत किया, ताकि वह रामविलास पासवान के अधूरे सपनों को पूरा कर सकें।

‘आपने हर कदम पर मेरा साथ दिया’

चिराग पासवान ने प्रधानमंत्री के प्रति विशेष आभार जताते हुए कहा कि वह उनके सहयोग के लिए दिल से धन्यवाद देते हैं। उन्होंने कहा कि बिहार के विकास के लिए इतनी बड़ी परियोजनाओं का समर्पण राज्य को विकसित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
चिराग ने कहा कि अपने पिता की विरासत और उनके अधूरे सपनों को आगे बढ़ाने की कोशिश में प्रधानमंत्री का समर्थन उनके लिए बेहद महत्वपूर्ण रहा है। उन्होंने पीएम मोदी के प्रति “दिल से आभार” व्यक्त किया।

बिहार में PM मोदी का दौरा क्यों है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार दौरे पर राज्य को 34 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात देने और कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का उद्घाटन/समर्पण करने पहुंचे हैं। इनमें करीब 4,280 करोड़ की लागत से बने गंगा नदी पर नीतीश सेतु का लोकार्पण भी शामिल है, जो पटना के कच्ची दरगाह को वैशाली के बिदुपुर से जोड़ता है। इस दौरे का फोकस सड़क कनेक्टिविटी, ऊर्जा, शहरी बुनियादी ढांचे, जल संसाधन, शिक्षा, स्वास्थ्य और परिवहन जैसी सुविधाओं को मजबूत करने पर है। साथ ही, बिहार में निवेश और विकास को बढ़ावा देने के लिहाज से भी प्रधानमंत्री का यह दौरा महत्वपूर्ण माना जा रहा है।