पटना

बिहार MLC चुनाव: 10 सीटों का चुनावी समीकरण साफ, NDA की झोली में 9 सीटें जाने के आसार

बिहार विधान परिषद की 10 सीटों पर चुनाव होने जा रहे हैं, जिनमें 9 सीटें कार्यकाल पूरा होने और 1 सीट नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने से खाली हुई है। सीटों के संभावित बंटवारे में जदयू को 4, भाजपा को 3, लोजपा को 1 और राष्ट्रीय लोक मोर्चा को 1 सीट मिलने के आसार हैं, जबकि कांग्रेस इस बार बाहर रह सकती है। जदयू कोटे से निशांत कुमार के विधान परिषद जाने की चर्चा है।

less than 1 minute read
May 26, 2026
बिहार विधान परिषद

बिहार में विधान परिषद की 10 सीटों पर चुनाव का बिगुल बज चुका है। इनमें से 9 सीटों का कार्यकाल पूरा होने के कारण और एक सीट नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने से खाली होने के चलते यह चुनाव हो रहे हैं। नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की वजह से यह सीट रिक्त हुई थी। मौजूदा राजनीतिक समीकरणों के अनुसार, 10 में से 9 सीटों पर एनडीए का दबदबा माना जा रहा है, जबकि एक सीट राजद के खाते में जाने की संभावना है। हालांकि, एनडीए सभी 10 सीटें जीतने की रणनीति पर काम कर रहा है।

ये भी पढ़ें

जीतन राम मांझी का आरजेडी पर अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप, कहा– सुधरें या बिहार छोड़ें

NDA को बढ़त, विपक्ष को नुकसान

विधान परिषद की 10 सीटों में फिलहाल 5 सीटें जदयू के पास, 2 भाजपा के पास, 2 राजद के पास और 1 कांग्रेस के पास हैं। हालांकि, बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के बाद बने नए राजनीतिक समीकरणों के अनुसार कांग्रेस को इस बार कोई सीट मिलने की संभावना नहीं है। वहीं राजद को उसकी मौजूदा 2 में से 1 सीट मिलने का अनुमान है। इसी तरह एनडीए गठबंधन में जदयू को 4 सीटें, भाजपा को 3 सीटें, लोजपा को 1 सीट और राष्ट्रीय लोक मोर्चा को 1 सीट मिलने के आसार हैं। इस तरह इस चुनाव में विपक्ष को कुल 2 सीटों का नुकसान होता दिखाई दे रहा है।

अंजुम आरा और राजीव सिंह भी रेस में

जदयू की चार सीटों में से एक सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के विधान परिषद जाने की संभावना है। वहीं शेष तीन सीटों के लिए कई नामों पर चर्चा जारी है। निशांत कुमार के अलावा मुस्लिम प्रतिनिधित्व के तौर पर अंजुम आरा की मजबूत दावेदारी मानी जा रही है। साथ ही तारापुर के पूर्व विधायक राजीव कुमार सिंह के नाम की भी चर्चा है।

ये भी पढ़ें

झारखंड राज्य सभा चुनाव: 21 विधायक फिर भी BJP मैदान में, JMM को ऑपरेशन लोटस’ का डर?
Published on:
26 May 2026 08:29 pm
Also Read
View All