पटना

Bihar Politics: बिहार में नई सरकार का फॉर्मूला तय? BJP से मुख्यमंत्री, JDU को मिलेंगे दो डिप्टी सीएम

बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर फॉर्मूला तैयार किया जा रहा है। इसके तहत मुख्यमंत्री भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कोटे से होगा, जबकि जदयू कोटे से दो उपमुख्यमंत्री बनाए जाएंगे।
2 min read
• •
Updated: 11 Apr 2026, 9:15 PM IST
rajya sabha election , bihar politics
अमित शाह का स्वागत करते नीतीश कुमार

Bihar Politicsबिहार में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है। जदयू सांसद रामप्रीत मंडल ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि नई सरकार का नेतृत्व भारतीय जनता पार्टी (BJP) को करना है और मुख्यमंत्री पद भाजपा के खाते में जाना लगभग तय माना जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि जदयू कोटे से दो उपमुख्यमंत्री बनाए जाएंगे, जिनमें से एक के रूप में नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार का नाम भी लगभग तय बताया जा रहा है।

झंझारपुर से जदयू सांसद रामप्रीत मंडल ने शनिवार को एक निजी चैनल से बातचीत में ये बातें कही। उन्होंने बिहार में संभावित एनडीए सरकार के फॉर्मूले का जिक्र करते हुए कहा कि वर्तमान में मुख्यमंत्री जदयू से हैं और भाजपा के दो उपमुख्यमंत्री हैं। इसी मॉडल के आधार पर नई सरकार में भाजपा का मुख्यमंत्री होगा और जदयू से दो उपमुख्यमंत्री बनाए जाएंगे। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस संबंध में अभी तक कोई औपचारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन इसी फॉर्मूले पर चर्चाएं जारी हैं।

14 अप्रैल को नीतीश का इस्तीफा!

सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 14 अप्रैल को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं। बताया जा रहा है कि वे यह इस्तीफा एनडीए विधायक दल की बैठक में पेश करेंगे, जहां सभी के सामने वे अपने त्यागपत्र का औपचारिक ऐलान कर सकते हैं। इसके बाद वे राज्यपाल से मिलकर अपना इस्तीफा सौंपेंगे।

इस्तीफे के बाद बिहार में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू हो जाएगी। भारतीय जनता पार्टी के सूत्रों के मुताबिक, नए मुख्यमंत्री का चयन नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद होने वाली एनडीए विधायक दल की बैठक में किया जाएगा। इसी बैठक में भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा किए जाने की संभावना है।

सूत्र यह भी बताते हैं कि नई सरकार का शपथ ग्रहण 15 अप्रैल को होने की संभावना है, हालांकि इस पूरे घटनाक्रम को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

Updated on:
11 Apr 2026, 9:15 PM IST
Published on:
Also Read
View All
आनंद मोहन सरेंडर से पहले भरेंगे हुंकार, CM सम्राट के क्षेत्र से शुरू करेंगे यात्रा, बोले- पूरे देश को बताऊंगा मैं निर्दोष हूं

जेल जाने से पहले पटना में राजपूत नेताओं के साथ आनंद मोहन की बड़ी बैठक, महाजूटान पर जेडीयू की आई प्रतिक्रिया

अशोक चौधरी ने क्यों छोड़ी असिस्टेंट प्रोफेसर की नौकरी? जानिए पूरा मामला, विवाद उठाने वाले अफसर का भी हुआ था तबादला

राजभवन के सवालों के बाद प्रोफेसर पद से मंत्री अशोक चौधरी का इस्तीफा, तेजस्वी बोले- लगता है अपनी गलती मान ली

अनंत सिंह की नकल उतारते हुए मीसा भारती ने कसा तंज, बोलीं- पहले JDU में थे, अब पता नहीं किस दल में जाएंगे, वीडियो वायरल