पटना

Bihar Politics: तेजस्वी यादव के विधायकों को तोड़ने की तैयारी में BJP? कृषि मंत्री बोले- NDA के संपर्क में RJD के सभी MLA

Bihar politics: नीतीश सरकार के कृषि मंत्री रामकृपाल यादव और BJP नेताओं ने दावा किया है कि RJD के सभी विधायक NDA के संपर्क में हैं। रामकृपाल ने कहा कि तेजस्वी यादव के पास अब कुछ नहीं बचा, वो जीरो पर आउट हो जाएंगे।

2 min read
Dec 26, 2025
तेजस्वी यादव (Photo-IANS)

Bihar Politics: बिहार की राजनीति में बयानबाजी की वजह से एक बार फिर से सियासी पारा चढ़ गया है। विधानसभा चुनाव के करीब डेढ़ महीने बाद अब राजद (RJD) में बड़ी टूट की खबरें गलियारों में तैर रही हैं। तेजस्वी यादव की विदेश यात्रा को भाजपा और जदयू ने पलायन करार दिया है, वहीं नीतीश सरकार में कृषि मंत्री रामकृपाल यादव और BJP प्रवक्ता नीरज कुमार के बयानों ने राजद में संभावित टूट की चर्चाओं को और हवा दे दी है।

ये भी पढ़ें

कौटिल्य नगर या महुआ बाग जाइए, सरकारी बंगले पर कब्जा छोड़िए… राबड़ी आवास के मुद्दे पर JDU ने लालू परिवार को घेरा

तेजस्वी यादव जीरो पर आउट हो जाएंगे - रामकृपाल यादव

बिहार के कृषि मंत्री और कभी लालू यादव के बेहद करीबी रहे रामकृपाल यादव ने राजद के भविष्य पर सवाल उठाते हुए कहा कि चुनाव में बुरी तरह हारने के बाद तेजस्वी यादव हताशा में हैं। उनके पास न दिशा है, न नेतृत्व। राजद के विधायक हताश हैं। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव पार्टी संभालें, वरना जीरो पर आउट हो जाएंगे। उनके पास अब कुछ बचा नहीं है।

रामकृपाल यादव ने कहा, "तेजस्वी यादव की पार्टी खत्म हो चुकी है। वे विदेश के दौरे पर हैं। हार बर्दाश्त नहीं हुआ और जनता के बीच जाने में उनको शर्म आ रही है इसलिए भाग कर विदेश चल गए हैं। मैं गंभीरता के साथ कह रहा हूं कि उनके 25 के 25 विधायक हमारी पार्टी के संपर्क में हैं। कभी भी 25 विधायक भाजपा में शामिल होंगे।"

नीरज कुमार का तंज

वहीं, बीजेपी प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा, "बेचारे तेजस्वी यादव, चुनाव में बुरी तरह हारने के बाद अपना चेहरा छिपाने के लिए परिवार के साथ विदेश भाग गए हैं। उनके विधायक यहां नेतृत्व की कमी, वंशवाद की राजनीति, भाई-भतीजावाद और मौजूदा अराजकता को बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं। उनके सभी विधायक NDA के संपर्क में हैं। RJD विधायकों का नेतृत्व या मार्गदर्शन करने वाला कोई नहीं है। पार्टी में कभी भी बड़ी फूट पड़ सकती है।"

डिप्रेशन में हैं राजद विधायक

जदयू नेता मनीष यादव ने तंज कसते हुए कहा कि चुनाव के समय नीतीश कुमार पर ओछी टिप्पणी करने वाले तेजस्वी यादव को जनता ने उनकी जगह दिखा दी है। अब उनके विधायक 'डिप्रेशन' में हैं क्योंकि उन्हें दिशा देने वाला कोई नहीं है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि राजद के कई असंतुष्ट विधायक एनडीए के पाले में आने की सोच रहे हैं।

ये भी पढ़ें

नीतीश सरकार के मंत्री को मिली थी असिस्टेंट प्रोफेसर की नौकरी, जॉइनिंग लिस्ट में नहीं आया नाम
Also Read
View All