पटना

Video: ‘गद्दारों पर भारी हूं’… रोहिणी के पोस्टर से बिहार में फिर शुरू हुई नई चर्चा, RJD में बढ़ी बेचैनी

आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव इन दिनों इलाज के लिए सिंगापुर में अपनी बेटी रोहिणी आचार्या के पास हैं। विधानसभा चुनाव में पार्टी की हार के बाद रोहिणी ने तेजस्वी यादव और संजय यादव पर नाराजगी जताई थी, लेकिन अब उनके और लालू यादव के रिश्तों में आई दूरी कम होती दिख रही है।

2 min read
Jun 01, 2026
RJD दफ्तर के बाहर लगा रोहिणी का पोस्टर

राबड़ी आवास को लेकर जारी विवाद के बीच रोहिणी आचार्या के पोस्टर ने बिहार का सियासी तापमान और बढ़ा दिया है। इस पोस्टर को लेकर सबसे ज्यादा हलचल और बेचैनी आरजेडी खेमे में देखी जा रही है। सूत्रों का कहना है कि लालू प्रसाद के सिंगापुर पहुंचने के बाद रोहिणी की नाराजगी कुछ हद तक दूर होती नजर आ रही है।

इस पोस्टर के सामने आने से पहले रोहिणी आचार्या को बिहार विधान परिषद भेजे जाने की अटकलें तेज थीं। हालांकि, बाद में खुद रोहिणी ने इन चर्चाओं का खंडन कर दिया था। इसके बावजूद पोस्टर ने एक बार फिर उनके राजनीतिक भविष्य को लेकर नई चर्चाओं को हवा दे दी है।

ये भी पढ़ें

सरकारी बंगला 10 सर्कुलर रोड पर सियासी घमासान क्यों? राबड़ी देवी ने क्यों खेला ‘नो-सरेंडर शॉट’

लालू-रोहिणी के रिश्तों में आई नरमी

आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव इन दिनों इलाज के सिलसिले में अपनी बेटी रोहिणी आचार्या के पास सिंगापुर में हैं। बिहार विधानसभा चुनाव में पार्टी की करारी हार के बाद रोहिणी आचार्या काफी भावुक नजर आई थीं और राबड़ी आवास से रोते हुए बाहर निकली थीं। उस दौरान उन्होंने मीडिया के सामने तेजस्वी यादव और उनके करीबी नेता संजय यादव पर कई गंभीर आरोप लगाए थे।

हालांकि, लालू प्रसाद के सिंगापुर पहुंचने के बाद हालात बदलते नजर आ रहे हैं। पिता-पुत्री के बीच रिश्तों में आई दूरियां कम होती दिखाई दे रही हैं और रोहिणी की नाराजगी भी काफी हद तक दूर होती प्रतीत हो रही है।

RJD दफ्तर के पोस्टर से बढ़ी सियासी हलचल

आरजेडी प्रमुख और अपने पिता लालू प्रसाद यादव के सिंगापुर पहुंचने पर रोहिणी आचार्या खुद एयरपोर्ट पहुंचकर उनका स्वागत करने गई थीं। इस दौरान उन्होंने एक रील साझा करते हुए पिता-पुत्री के स्नेह को दर्शाया और लिखा, "आज हमारे घर हमारे भगवान आए हैं।" फिलहाल लालू प्रसाद यादव सिंगापुर में ही हैं। इसी बीच पटना स्थित आरजेडी कार्यालय के बाहर लगा एक पोस्टर चर्चा का विषय बन गया है, जिसने पार्टी की राजनीति को एक बार फिर गरमा दिया है।

पोस्टर में क्या लिखा है

न हौसला टूटा है
न हिम्मत हारी है
मैं लड़ना जानती हूं
अकेले गद्दारों पर भारी हूं
मैं लालू जी की बेटी हूं
मेरा लहू बिहारी और
रग-रग में खुद्दारी है।

RJD में बढ़ी बेचैनी

इस पोस्टर के सामने आने के बाद बिहार की राजनीति में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। आरजेडी के वरिष्ठ नेताओं का मानना है कि रोहिणी आचार्या की नाराजगी अब काफी हद तक दूर हो चुकी है। नेताओं का यह भी कहना है कि आने वाले दिनों में पार्टी की गतिविधियों में रोहिणी की सक्रियता बढ़ सकती है। इसको लेकर आरजेडी में संजय यादव के समर्थकों के बीच बेचैनी बढ़ गई है।

ये भी पढ़ें

Bihar Politics: ‘फोर्स भेजकर खाली करा लो’, 10 सर्कुलर रोड पर सरकार को राबड़ी की खुली चुनौती
Updated on:
01 Jun 2026 01:19 pm
Published on:
01 Jun 2026 01:12 pm
Also Read
View All