1 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डेंगू का दावा, ताज होटल में ठिकाना! चकमा देने की रिशु श्री के मेडिकल फ्रॉड की ईडी ने खोली पोल

ईडी ने टेंडर घोटाले और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार ठेकेदार रिशु श्री के मेडिकल फ्रॉड का खुलासा किया है। जांच में सामने आया कि ईडी से बचने के लिए उसने खुद को गंभीर बीमारी का मरीज बताकर फर्जी मेडिकल रिपोर्ट और डॉक्टर का पर्चा पेश किया था।

2 min read
Google source verification
Rishu Shri SVU Raid

रिशु श्री के घर छापेमारी में खुले कई राज

टेंडर घोटाले और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार ठेकेदार रिशु श्री द्वारा कथित मेडिकल फ्रॉड का ईडी ने खुलासा किया है। सूत्रों के अनुसार, रिशु श्री ईडी के समन से बचने के लिए गंभीर बीमारी का नाटक कर रहा था। हालांकि, उसकी इस चाल को ईडी ने बेनकाब कर दिया। बताया जा रहा है कि पूछताछ से बचने के लिए उसने 5 और 6 सितंबर 2025 की मेडिकल रिपोर्ट और एक अस्पताल के लेटरहेड पर डॉक्टर का पर्चा भेजा था, जिसमें उसे बेड रेस्ट की सलाह दी गई थी। जबकि वह बीमारी का बहाना बनाकर दिल्ली के होटल ताज में आराम फरमा रहा था।

ऐसे खुला फर्जीवाड़े का राज

ईडी की पूछताछ से बचने के लिए गंभीर बीमारी का नाटक करने के मामले को ईडी ने बेनकाब कर दिया। रिशु श्री ने खुद को डेंगू का मरीज बताते हुए 15 सितंबर 2025 को ईडी को एक ईमेल भेजा था, जिसमें उसने दावा किया था कि वह डेंगू और सांस की गंभीर बीमारी से पीड़ित है तथा डॉक्टरों ने उसे आराम करने की सलाह दी है। इसके साथ ही उसने एक डॉक्टर का पर्चा भी संलग्न किया था, जिसमें उसे 6 से 20 सितंबर 2025 तक बेड रेस्ट की सलाह दी गई थी।

मेडिकल फ्रॉड का खुलासा

ईडी द्वारा जब संबंधित लैब और अस्पताल में रिपोर्ट की जांच की गई तो पता चला कि वहां इस नाम का कोई मरीज दर्ज ही नहीं है। पूछताछ के दौरान पैथोलॉजी लैब और अस्पताल के मालिकों ने बताया कि जमा किए गए पर्चे पूरी तरह फर्जी हैं। अस्पताल की रजिस्टर में भी रिशु श्री का नाम दर्ज नहीं पाया गया। सबसे चौंकाने वाली बात यह सामने आई कि पर्चे पर जिस डॉक्टर का नाम और हस्ताक्षर थे, वे उस अस्पताल के पैनल में कभी शामिल ही नहीं रहे हैं।

बीमारी का नाटक कर ताज होटल में ठहरने का खुलासा

ईडी द्वारा पैथोलॉजी लैब और अस्पताल के मालिकों से पूछताछ के बाद की गई आगे की जांच में यह सामने आया कि रिशु श्री जिस अवधि (6 से 20 सितंबर 2025) में खुद को पटना में बीमार और बेड रेस्ट पर बता रहा था, उसी दौरान वह दिल्ली के एक आलीशान ताज होटल में ठहरा हुआ था। होटल प्रबंधन ने 24 अक्टूबर 2025 को ईडी को इस संबंध में लिखित सूचना दी है। होटल के रजिस्टर के अनुसार, रिशु अपने सहयोगी साहिल सिन्हा के साथ 19, 20, 24 और 25 सितंबर 2025 को होटल ताज में ठहरा था।