पटना

Bihar Politics: क्या चिराग पासवान बनेंगे बिहार के CM? सवाल पर मां रीना पासवान ने कर दी भविष्यवाणी

Bihar Politics: चिराग पासवान की मां रीना पासवान ने चिराग के सीएम बनने को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने शुक्रवार को पत्रकारों के सवालों का जवाब देते कहा कि आने वाले समय में, 2030 में। मेरा आशीर्वाद उनके साथ है। 
2 min read
• •
Updated: 21 Nov 2025, 4:13 PM IST
Feature image
चिराग पासवान और उनकी मां रीना पासवान (फोटो- चिराग पासवान फेसबुक)

Bihar Politics:बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की प्रचंड जीत और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के शानदार प्रदर्शन के बाद केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का नाम लगातार सुर्खियों में है। इसी कड़ी में अब उनकी मां रीना पासवान ने अपने बेटे के राजनीतिक भविष्य को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। शुक्रवार को मीडिया से बात करते हुए रीना पासवान ने कहा कि वह अपने बेटे को भविष्य में मुख्यमंत्री के रूप में देखती हैं।

मां रीना पासवान का दावा- 2030 में चिराग मुख्यमंत्री बनेंगे

शुक्रवार को मीडिया से बातचीत के दौरान जब रीना पासवान से पूछा गया कि क्या वह अपने बेटे को भविष्य का मुख्यमंत्री मानती हैं, तो उन्होंने बिना झिझक कहा, "आने वाले समय में, 2030 में… मेरी शुभकामनाएं और आशीर्वाद हमेशा उसके साथ हैं।” इस दौरान उन्होंने चुनाव में लोजपा (रा) के प्रदर्शन और बिहार कैबिनेट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "बहुत खुशी की बात है कि चिराग को शामिल किया गया, हमारी पार्टी को शामिल किया गया है और यह सब चिराग की मेहनत का फल है। हम बहुत खुश है। बहुत खुशी है कि बिल्कुल जीरो पर थे और अब हम 19 पर हैं।"

उन्होंने आगे कहा, "विधानसभा चुनाव में लोकसभा चुनाव की तरह ही प्रदर्शन रहा, हमारे 6-7 कैंडीडेट थोड़े थोड़े वोटों से हारे हैं, ज्यादा अंतर से नहीं हारे। आगे भी हमारा प्रदर्शन 100 प्रतिशत ही रहेगा।" उन्होंने पार्टी को मिली ऐतिहासिक जीत पर भी खुशी जताई और स्वीकार किया कि उन्हें इतनी बड़ी जीत की उम्मीद नहीं थी।

चिराग का तेजस्वी पर सीधा हमला

उधर, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और लालू परिवार की दूसरी पीढ़ी पर सीधा हमला बोला। चिराग ने साफ कहा कि लालू प्रसाद यादव के सेकंड जनरेशन में राजनीति करने की काबिलियत ही नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब से तेजस्वी ने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) का नेतृत्व संभाला, उन्हें करारी हार ही मिल रही है।

दलित सेना का होगा पुनर्गठन और नई यात्रा

चिराग ने आगे कहा, "2020 के चुनाव के बाद पार्टी ने 5 साल में जो मेहनत की है, आज उसी का फल हमें मिला है, निरंतरता हमारे काम पर जनता ने भरोसा किया है।" उन्होंने दलित सेना रामविलास का पुनर्गठन करने का ऐलान किया है, जिसकी जिम्मेदारी सांसद अरुण भारती जी को दी गई है। उन्होंने अंत में कहा कि पार्टी का हर नेता और विधायक बिहार की जनता के लिए समर्पित होकर काम करेगा और मंत्रिमंडल में उनके साथी भी जनता की सेवा करेंगे।

Updated on:
21 Nov 2025, 4:13 PM IST
Published on: