पटना

पटना से दिल्ली का सफर 12 नहीं पांच घंटे में होगी पूरी, अश्विनी वैष्णव ने बताया बिहार में रेलवे विस्तार का मेगा प्लान

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने छपरा में कहा कि अगले 5 से 8 वर्षों में बिहार में रेलवे कनेक्टिविटी का बड़े पैमाने पर विस्तार किया जाएगा और करीब 200 नई ट्रेनों का परिचालन शुरू होगा। उन्होंने बताया कि बिहार को बुलेट ट्रेन की सौगात भी मिलेगी, जिससे पटना से दिल्ली का सफर लगभग 5 घंटे में पूरा हो सकेगा।

less than 1 minute read
Jun 19, 2026
Union Railway Minister Ashwini Vaishnaw
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव

पटना से दिल्ली का सफर अब 12 घंटे के बजाय मात्र 5 घंटे में पूरा होगा। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को छपरा में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बिहार का इतिहास देश के निर्माण की गौरवशाली परंपरा से जुड़ा हुआ है और रेलवे कनेक्टिविटी का विस्तार राज्य में विकास की नई संभावनाएं पैदा करेगा। उन्होंने बुलेट ट्रेन परियोजना का उल्लेख करते हुए कहा कि आने वाले 5 से 8 वर्षों के भीतर बिहार के लोगों को हाई-स्पीड ट्रेन की सौगात मिलेगी, जिससे पटना से दिल्ली का सफर लगभग 12 घंटे के बजाय केवल 5 घंटे में पूरा हो सकेगा।

इसके साथ ही उन्होंने बताया कि अगले 5 से 8 वर्षों में बिहार के विभिन्न शहरों से करीब 200 नई ट्रेनों का परिचालन शुरू किया जाएगा, जिससे यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी और यात्रा आसान होगी। रेल मंत्री ने छपरा में आयोजित कार्यक्रम में छपरा-दिल्ली आनंद विहार एक्सप्रेस और मऊ-दिल्ली आनंद विहार एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके अलावा दोहरीघाट-औड़िहार ट्रेन का विस्तार वाराणसी सिटी तक किया गया। इस कार्यक्रम में रेल मंत्री के साथ मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी मौजूद रहे, जो पटना से विशेष सैलून ट्रेन के जरिए छपरा पहुंचे थे।

Updated on:
19 Jun 2026 06:33 pm
Published on:
19 Jun 2026 06:24 pm