पटना

बिहार का कुख्यात अपराधी अरविन्द सहनी पुलिस मुठभेड़ में मारा गया, पुलिस ने इतने का रखा था इनाम

Police Encounter In Vaishali अरविंद सहनी पर किराना दुकानों में लूट पाट के साथ साथ मुजफ्फरपुर और मोतिहारी में कुल 22 गंभीर आपराधिक मामले दर्ज थे।

2 min read
Aug 15, 2025
गोलीबारी (File photo)

Police Encounter In Vaishali: बिहार पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। एसटीएफ के साथ मिलकर वैशाली पुलिस ने जिले में कुख्यात लुटेरे अरविंद सहनी को गुरूवार को एनकाउंटर में मार गिराया। अरविंद सहनी पर लूट, हत्या के दर्जनों मामले दर्ज हैं। वो इन दिनों फरारी काट रहा था। 28 मई को वह समस्तीपुर कोर्ट से पुलिसकर्मियों को धक्का देकर अपने 3 साथियों के साथ भाग गया था। इस घटना के बाद से पुलिस और एसटीएफ उसकी तलाश कर रही थी।

ये भी पढ़ें

Bihar Flood: शरणार्थियों की सुरक्षा में जुटी पुलिस, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का नीतिश कुमार ने भी लिया जायजा

78 दिनों से चल रहा था फरार

मुजफ्फरपुर पुलिस ने उस पर 50 हजार रुपये का इनाम रखा था। समस्तीपुर कोर्ट से फरार होने के 78 दिनों बाद एनकाउंटर में अरविंद सहनी मारा गया। उसके खिलाफ वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, पूर्वी चंपारण जिलों में कई केस दर्ज थे। पुलिस के अनुसार अरविंद सहनी पर बिहार ही नहीं बिहार से बाहर भी कई डकैती के मामले दर्ज थे। छत्तीसगढ़ में उसने बड़ी गोल्ड लूट को अंजाम दिया था। पुलिस को 10 दिन पहले उसका लोकेशन पुलिस को मिला था। मगर वह पुलिस को चकमा देकर वहां से भी भाग निकला था।

पुलिस एनकाउंटर में मारा गया

वैशाली प्रखंड के चिंतामणिपुर हाई स्कूल के पीछे बगीचे में गुरुवार की शाम हुए एनकाउंटर में वह मारा गया। बिहार एसटीएफ और वैशाली पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी। पुलिस को अपने पास आते देखकर अरविंद सहनी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की ओर से भी जवाबी गोलीबारी की गई। इसी गोलीबारी में अरविंद सहनी ढेर हो गया। एक पुलिसकर्मी को हाथ में गोली लगी। वहीं, कुछ अन्य जवानों को भी चोटें आई हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मुठभेड़ के दौरान करीब 20 राउंड गोलियां चलीं।

पुलिसकर्मियों को धक्का देकर भाग गए थे

पुलिस 28 मई 2025 को राजनंदन उर्फ हैदर नाम के एक अपराधी को पेशी के बाद कोर्ट के हवालात में बंद कर रहे थे। इसी क्रम में पहले से हवालात में बंद अरविंद सहनी समेत 4 कैदियों ने ग्रिल पर जोर से धक्का मारा। इससे गार्ड नीचे गिर गया, इसके बाद हवालात में बंद अरविंद समेत पांच कैदी वहां से भाग निकले। पुलिस उनका पीछा भी किया था। मगर अरविंद सहनी, मनीष कुमार, मनजीत कुमार और हैदर भाग निकले थे। जबकि नागेंद्र महतो को पुलिस ने खदेड़कर पकड़ लिया था।

50 हजार का इनामी था अरविंद सहनी

कुख्यात अरविंद सहनी पर पुलिस 50 हजार रूपया का इनाम रखा था। उसके दो अन्य साथियों मोहम्मद अनवर और मंजीत कुमार पर भी 25-25 हजार के इनाम है। अरविंद पर कई आपराधिक मामले दर्ज थे। अरविंद ने अपने साथियों के साथ मुजफ्फरपुर जिले में किराना दुकानों में ताबड़तोड़ लूट कर रहा था।

10 दिन पहले भी पुलिस से बच निकला था अरविंद सहनी

अरविंद सहनी को लेकर पुलिस को सूचना मिली थी कि वो मुजफ्फरपुर जिले के करजा थाना क्षेत्र में है। पुलिस उक्त सूचना पर उसकी घेराबंदी करने के लिए भटौना लक्ष्मण चौक पर पहुंची। पुलिस को देखते ही कुख्यात बाइक छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने बाइक, मैगजीन और कुछ कारतूस जब्त किए। पुलिस के अनुसार वो वह किसी लूट की बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए वहां अपने साथियों के साथ जुटा था। मगर वह अपने सहयोगियों के साथ अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला।

ये भी पढ़ें

राहुल गांधी की इस दिन से बिहार में शुरू होगी ‘वोट अधिकार यात्रा’, कांग्रेस ने बिहार में लोगों से की ये अपील

Updated on:
15 Aug 2025 12:22 am
Published on:
15 Aug 2025 12:20 am
Also Read
View All

अगली खबर