पटना

Bihar Weather: बिहार में ठंड का कहर, तापमान गिरा, जानें 25 नवंबर को कैसा रहेगा मौसम

Bihar Weather: बिहार में ठंड बढ़ने से लोग अपने घरों में कैद हो गए हैं। मौसम विभाग के अनुसार कैमूर जिले का न्यूनतम तापमान 9.9 °C दर्ज किया गया है और अगले दो दिनों में ठंड और बढ़ने की संभावना है।

2 min read
Nov 25, 2025
मौसम विभाग का अलर्ट जारी (photo source- Patrika)

Bihar Weather: बिहार में सोमवार से पड़ रही कड़ाके की ठंड के कारण दिनचर्या प्रभावित हो गई है। सुबह में विजिबिलिटी कम होने से वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया है, इधर, तापमान में अचानक गिरावट के कारण लोग घरों में कैद हो गए हैं। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट के संकेत दिए हैं तथा बिहार के 10 जिलों में कोहरे में वृद्धि का पूर्वानुमान जारी किया है।

ये भी पढ़ें

Bihar Politics: दिलीप जायसवाल के मंत्री बनते ही नए प्रदेश अध्यक्ष पर अटकलें शुरू, इन चार नामों पर चर्चा तेज

इन जिलों में और गिरेगा तापमान

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले पाँच दिनों में पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान और सारण में न्यूनतम तापमान 1‑3 °C तक गिर सकता है, जिससे सुबह‑रात की ठंड और बढ़ेगी। वहीं दक्षिण, उत्तर‑मध्य और उत्तर‑पूर्वी क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान में कोई परिवर्तन नहीं रहने की संभावना है।

कोहरे का कहर

बिहार में ठंड के साथ कोहरे का कहर भी बढ़ गया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों में सुबह और देर रात के समय पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, अररिया, किशनगंज, सुपौल, औरंगाबाद, भागलपुर, सासाराम और कैमूर जिलों के कुछ हिस्सों में हल्के से मध्यम कोहरे की संभावना है। सोमवार को बिहार के गया में विजिबिलिटी घटकर 500 मीटर रह गई।

तापमान 10°C से नीचे

मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बन रहे कम दबाव के कारण सोमवार को बिहार में दिन‑रात के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। किशनगंज में अधिकतम तापमान 28.4 °C रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 9.9 °C कैमूर जिले में दर्ज किया गया। अगले 24 घंटों में दिन और रात के तापमान में 3‑4 °C की अतिरिक्त गिरावट की संभावना है।

 आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को राज्य के अधिकांश भागों में मौसम शुष्क रहेगा। साथ ही, मध्यम गति (लगभग 30 km/h) की पछुआ हवा चलने की संभावना है। अगले तीन दिनों में राज्य में अधिकतम तापमान 24‑28 °C और न्यूनतम तापमान 10‑15 °C के बीच रहने की संभावना है।

ये भी पढ़ें

बिहार : गृह विभाग के बाद विधानसभा अध्यक्ष पद पर बीजेपी की नजर, भाजपा-जदयू में इनके नाम की चर्चा

Updated on:
25 Nov 2025 07:47 am
Published on:
25 Nov 2025 07:23 am
Also Read
View All

अगली खबर