पटना

Bihar Weather: बिहार में सर्दी ने दी दस्तक, इन जिलों में पड़ेगी सबसे पहले ठंड, जानें IMD का ताजा अपडेट

Bihar Weather: बिहार में मौसम का मिजाज बदल गया है। पटना समेत कई शहरों में सुबह-शाम ठंडक बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार छठ त ठंड अपने रंग दिखाना शुरू कर देगा।
2 min read
Oct 18, 2025
CG Winter: छत्तीसगढ़ में आज से ठंड दे सकती है राहत, कई इलाकों में शीतलहर चलने की संभावना

Bihar Weather बिहार में मौसम बदलने लगा है। सुबह और शाम के वक्त ठंडक और रात में चादर की जरूरत महसूस होने लगी है। धीरे धीरे ठंडक में बढ़ोतरी हो रहा है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि छठ से पहले ठंड पूरी तरह से दस्तक दे देगा। फिलहाल दिन और रात के तापमान में उतार चढ़ाव देखा जा रहा है। मौसम के बदलने से लोगों को स्वास्थ्य संबंधी कई प्रकार की समस्याओं में भी बढ़ोतरी हुईं है। बदलते मौसम को देखते हुए डॉक्टरों की रय है कि सुबह-शाम बाहर निकलते वक्त सावधानी जरूरी है। ठंडी हवा से बचाव के लिए हल्के गर्म कपड़े पहनें और गुनगुना पानी पीने की सलाह दी है।

आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के शनिवार को बिहार का मौसम शुष्क रहेगा। प्रदेश के अधिकांश भागों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। हल्के गति की हवा चलेगी। धूप खिली रहेगी लेकिन उसमें नरमी बनी रहेगी। दिन का अधिकतम तापमान 30 से 34°C के बीच रहने का पूर्वानुमान है। हवा के उत्तर-पश्चिमी होने से उत्तर भारत से ठंडी हवाएं बिहार की ओर आने लगी हैं। इसी वजह से अब दिन और रात के तापमान में कमी आई है। छठ तक इसका पूरा प्रभाव देखने को मिलेगा।

इन जिलों में सबसे पहले पड़ेगी ठंड

मौसम विभाग के अनुसार पटना, गया, नालंदा, नवादा, कैमूर, औरंगाबाद, रोहतास, भोजपुर सहित दक्षिणी भाग और जमुई, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर में ठंड सबसे पहले दस्तक देगी। दरअसल, इन जिलों का न्यूनतम तापमान 18-20°C (सामान्य से कम) के बीच रहने की संभावना है। जबकि दूसरे भागों में 21-24°C के बीच बने रहने का पूर्वानुमान है। इसी वजह से इन जिलों में ठंडक पहले दस्तक देगी और ज्यादा रहेगी।

पटना में कैसा रहा मौसम

पटना में सुबह से ही धूप खिलेगी। हालांकि कुछ इलाकों में हल्के बादल भी नजर आ सकते हैं। दोपहर में हल्की उमस महसूस महसूस होगा। पर शाम ढलते ही ठंडी हवा से पूरा माहौल बदल जायेगा। लोगों ने सुबह और रात के वक्त हल्की सिहरन महसूस होगी। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में भी यही पैटर्न रहेगा, “सुबह-शाम ठंडक, दिन में हल्की धूप और हवा में त्योहार का स्वाद।”

Updated on:
18 Oct 2025 07:50 am
Published on:
18 Oct 2025 07:50 am