पटना

Bihar Weather: जम्मू से ठंडा बिहार, दो दिन रहेगा घना कोहरा, स्कूल बंद रफ्तार पर लगा ब्रेक

Bihar Weather: बिहार में घने कोहरे के बीच शनिवार को उत्तर बिहार में घना कोहरा और दक्षिण बिहार में भयंकर ठंड पड़ने की संभावना है। हालांकि, अगले 24 घंटे बाद इसमें थोड़ी राहत मिल सकती है।
2 min read
• •
Updated: 20 Dec 2025, 8:41 AM IST
Feature image
बिहार में कोहरा और शीतलहर का प्रकोप । फोटो-पत्रिका

Bihar Weather:  बिहार में कोहरा और शीतलहर की वजह से स्कूलों का समय बदल गया है। इसके साथ ही गाड़ियों और ट्रेन की रफ्तार पर भी ब्रेक लग गया है। मौसम विभाग ने बिहार के 12 जिलों में रेड अलर्ट और 26 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे तक ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। बर्फीली पछुआ हवा के मैदानी इलाकों में फैलने से तापमान तेजी से गिरा है, जिससे कनकनी बढ़ गई है।

लोगों को सतर्क रहने की सलाह

मौसम विभाग के अनुसार ठंडी हवाओं और कम धूप की वजह से दिन का तापमान सामान्य से नीचे आ गया है। जिससे बिहार में शीत दिवस की स्थिति बन गई है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार और रविवार को भी ठंड का प्रभाव रहेगा। मौसम विभाग ने उत्तर बिहार में घने कोहरे और दक्षिण बिहार में कनकनी बढ़ने का अलर्ट जारी किया है। बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को ठंड से बचने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण बिहार में कोहरे का प्रभाव कम होगा, लेकिन ठंड और कनकनी की वजह से लोग यहां ज्यादा परेशान रहेंगे। बिहार के 22 जिलों में शुक्रवार को घना कोहरा छाया रहा, जिससे शीतलहर जैसे हालात बने रहे। ज्यादातर शहरों के न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई। अगले दो दिनों तक ठंड से राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है।

जम्मू से ठंडा बिहार

पटना, भागलपुर, मुजफ्फरपुर और गया का तापमान जम्मू के अधिकतम तापमान 20.1 डिग्री से तीन से पांच डिग्री कम रहा। जिससे इन शहरों में कोल्ड डे की स्थिति बनी रही। बिहार में कोहरे की वजह से गाड़ियों के साथ ट्रेन और विमान की रफ्तार पर भी ब्रेक लग गया है।

पटना में आज भी छाया रहेगा कोहरा

मौसम विभाग के अनुसार पटना में शनिवार और रविवार को मध्यम कोहरा रहेगा, जिससे दिन में भी कनकनी महसूस होगी। रविवार को दिनभर बादल छाए रहेंगे और बीच-बीच में धूप निकल सकती है, जिससे ठंड से थोड़ी राहत मिल सकती है। शुक्रवार को पटना में सुबह से घना कोहरा छाया रहा, जो दोपहर तक मध्यम हो गया। मौसम विभाग ने सुबह और रात में सावधानी बरतने की सलाह दी है - वाहन चलाते समय फॉग लाइट का इस्तेमाल करें और जरूरी न हो तो लंबी यात्रा से बचें।

मोतिहारी में स्कूल बंद

बिहार में कड़ाके की ठंड के बीच मोतिहारी में जिला प्रशासन ने स्कूल बंद करने का फैसला लिया है। जबकि पटना और छपरा में ठंडा को देखते हुए स्कूलों का समय बदल दिया गया है। पटना के डीएम ने स्कूलों के समय में बदलाव किया है। पटना के डीएम के आदेश के अनुसार, 20 से 25 दिसंबर तक सभी स्कूल सुबह 10 बजे से 3:30 बजे तक चलेंगे। बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।पटना जिलाधिकारी के एक्स हैंडल से इसकी जानकारी शेयर की गई है। इसमें लिखा है, "जिले में अत्यधिक ठंड के कारण बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना को देखते हुए, पटना के जिला दंडाधिकारी ने प्री-स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्रों सहित सभी निजी और सरकारी स्कूलों में 20.12.2025 से 25.12.2025 तक शैक्षणिक गतिविधियों को सुबह 10:00 बजे से 3:30 बजे तक संचालित करने का निर्देश दिया है।"

रेड अलर्ट वाले जिले:

- पश्चिम चंपारण
- पूर्वी चंपारण
- सीतामढ़ी
- शिवहर
- मधुबनी
- दरभंगा
- मुजफ्फरपुर
- समस्तीपुर
- वैशाली
- सारण
- सिवान
- गोपालगंज

येलो अलर्ट वाले जिले:

- पटना
- गया
- नालंदा
- नवादा
- जहानाबाद
- भोजपुर
- बक्सर
- रोहतास
- औरंगाबाद
- भागलपुर
- मुंगेर
- बांका
- जमुई
- पूर्णिया
- कटिहार
- किशनगंज
- सुपौल
- अररिया
- मधेपुरा
- सहरसा
- खगड़िया

Updated on:
20 Dec 2025, 8:41 AM IST
Published on:
Also Read
View All