पटना

Bihar Weather: कोहरे से थमी बिहार की रफ्तार, जानिए कब से पड़ेगी हाड़ कंपा देने वाली ठंड, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Bihar Weather: बिहार में पछुआ हवा के कारण अगले पाँच दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा। पटना सहित कई जिलों में सुबह के समय कोहरा छाया रहेगा और धूप निकलने के बाद भी ठंड का असर बना रहेगा।

2 min read
Dec 14, 2025
मौसम विभाग ने जारी किया कड़ाके की ठंड का अलर्ट (Photo Source- Patrika)

Bihar Weather: बिहार में न्यूनतम तापमान में उतार‑चढ़ाव के कारण ठंड बढ़ने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार, बिहार के अधिकांश जिलों में अगले सात दिनों तक रात और सुबह के समय ठंड लगातार बढ़ेगी। साथ ही, कोहरे के कहर से कई शहरों की गति पर भी ब्रेक लगेगा। रविवार की सुबह से ही बेगूसराय में घना कोहरा छाया हुआ है, जबकि प्रदेश के कई जिलों में इसका असर देखा जा रहा है। मौसम विभाग ने बताया है कि अगले तीन‑चार दिनों तक सुबह में राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में सामान्य से अधिक कुहासा रहेगा।

ये भी पढ़ें

रोहिणी ने माँ का घर छोड़ने के बाद किया इमोशनल पोस्ट, लिखा- ‘हर बेटी का मायके पर हक, बिना डर के लौट सके’

किशनगंज प्रदेश में सबसे ठंडा

मौसम विभाग के अनुसार, बिहार का मौसम पाँच दिनों तक पछुआ के कारण शुष्क बना रहेगा। पटना सहित प्रदेश के अधिकांश जिलों में सुबह के समय कनकनी से लोग परेशान रहेंगे। तापमान में विशेष बदलाव के आसार नहीं हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के 10 जिलों के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पटना का न्यूनतम तापमान 13.5 °C रहा, जबकि 7.6 °C के साथ किशनगंज प्रदेश में सबसे ठंडा रहा।

 24 जिलों में अलर्ट

मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए बिहार के 24 जिलों में कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में मध्यम से घना कोहरा रहने की संभावना है। पश्चिमी और पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, दरभंगा, मधेपुरा, सुपौल, अररिया, पटना, गया, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया, भागलपुर, किशनगंज और सीमांचल के क्षेत्रों में रात और सुबह के समय दृश्यता काफी कम रहने की आशंका है। मौसम विभाग का कहना है कि नमी बढ़ने पर कोहरा और घना हो सकता है, जिससे दृश्यता (विजिबिलिटी) 50 मीटर तक गिर सकती है।

 बढ़ेगी ठंड

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है, जिसका असर 17 दिसंबर के बाद बिहार में दिखना शुरू होगा। विभाग का कहना है कि इस विक्षोभ के कारण 22 दिसंबर के बाद बिहार में शीतलहर और कोल्ड‑डे जैसी स्थिति बनने की संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी। दिसंबर के अंतिम दिनों में ठंड लोगों को कंपकंपाने पर मजबूर कर सकती है।

ये भी पढ़ें

Bihar Weather: बिहार में बढ़ी ठिठुरन वाली ठंड, 6 जिलों का तापमान 10 डिग्री के नीचे, स्कूलों का बदला समय

Published on:
14 Dec 2025 09:31 am
Also Read
View All

अगली खबर