Bihar Weather बिहार में आज भी कई जिलों में बारिश को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले तीन दिनों तक बारिश होगी।
Bihar Weather बिहार में मानसून की सक्रियता के कारण राजधानी पटना समेत प्रदेश के 16 जिलों में मंगलवार की रात से ही रूक-रूक बारिश हो रही है। लगातार हो रही बारिश के कारण जल जमाव की स्थिति बनी हुई है। पिछले दो दिनों से हो रही वर्षा के कारण लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। इसके साथ ही तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन घंटे में सीमांचल में बारिश होने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन से चार दिनों तक बारिश होगी। मौसम में किसी प्रकार का बदलाव के आसार नहीं है। प्रदेश में हल्की व भारी वर्षा की स्थिति बनी रहेगी। अगले 24 घंटों के दौरान पटना, किशनगंज जिले में भारी वर्षा की संभावना है। जबकि मध्य एवं पूर्वी भागों के अधिसंख्य भागों में 30-40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा के साथ वज्रपात की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है। ऐसे में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है।
| शहर | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान |
| पटना | 27.7 डिग्री सेल्सियस | 26.4 डिग्री सेल्सियस |
| गयाजी | 26.8 डिग्री सेल्सियस | न्यूनतम 25.6 डिग्री सेल्सियस |
| भागलपुर | 29.8 डिग्री सेल्सियस | 26.6 डिग्री सेल्सियस |
| मुजफ्फरपुर | 27.8 डिग्री सेल्सियस | 26.5 डिग्री सेल्सियस |
बुधवार को अलग-अलग भागों में बारिश हुई। खगड़िया में सर्वाधिक वर्षा 206 मिमी दर्ज की गई। पटना में सुबह साढ़े नौ बजे तक 19 मिमी वर्षा दर्ज की गई। किशनगंज में 33 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चली। राजधानी का अधिकतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस व 34.8 डिग्री सेल्सियस के साथ मोतिहारी में सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।
| शहर | कितनी हुई वर्षा |
| मानसी (खगड़िया) | 188.66 मिमी |
| ठाकुरगंज (किशनगंज) | 117.6 मिमी |
| रानीगंज (अररिया) | 122.4 मिमी |
| तैबपुर (किशनगंज ) | 135.2 मिमी |
| परसा (सारण) | 157.4 मिमी |
| जोकिहाट (अररिया ) | 108.2 |
| मोहनिया | 75 मिमी |
| बछवाड़ा (बेगूसराय) | 76.2 मिमी |
| इंद्रपुरी (रोहतास) | 77.6 मिमी |
| तिलौथू (रोहतास) | 80.2 मिमी |
| दिघवारा (सारण ) | 80.2 मिमी |
| चरघरिया (किशनगंज) | 97 मिमी |
| बैसा (पूर्णिया ) | 98.8 मिमी वर्षा |
बिहार के गयाजी और पश्चिम चंपारण में 15 अगस्त को भारी वर्षा की मौसम विभाग ने चेतावनी दी है। मौसम विभाग के अनुसार इन दोनों जिलों में ठनका गिरने की भी संभवाना है।