पटना

Bihar Weather:  बिहार में बदलेगा मौसम का मिजाज! पटना समेत 14 जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट

Bihar Weather दक्षिण बिहार में एक बार फिर मॉनसून सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने शनिवार (25 जुलाई) को पटना समेत 14 जिलों में झमाझम बारिश, तेज हवा, गरज-चमक और आकाशीय बिजली को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।
2 min read
Jul 24, 2026
Bihar Weather
पटना में शुरू हुई झमाझम बारिश। फोटो-पत्रिका

Bihar Weather:  बिहार में 25 जुलाई (शनिवार) को पटना समेत आसपास के 14 जिलों में झमाझम बारिश होगी। मौसम विभाग की ओर से जारी अपडेट में अगले 24 घंटे के भीतर दक्षिण बिहार में मॉनसूनी गतिविधियां तेज होने की संभावना है। बिहार के दक्षिण पश्चिम और दक्षिण मध्य भाग के जिलों में अनेक स्थानों पर शनिवार को बारिश होगी। जबकि उत्तर और पूर्वी बिहार में बारिश को लेकर कोई अलर्ट नहीं है।

मौसम विभाग ने पटना, आरा, गयाजी, नालंदा, बेगूसराय समेत 14 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में झमाझम बारिश के साथ आंधी और बिजली की भी चेतावनी जारी की गई है। मेघगर्जन के साथ बारिश की संभावना है। इस दौरान आंधी और कहीं-कहीं ठनका (आकाशीय बिजली) गिरने की भी आशंका बनी रहेगी। हवा की रफ्तार 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक रह सकती है। शनिवार को भारी बारिश को लेकर बिहार के किसी जिले में को अलर्ट नहीं जारी किया गया है।

पटना में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभग के अनुसार 25 जुलाई को पटना शहरी क्षेत्र में पूरे दिन बारिश होने की संभावना है। बारिश की वजह से अधिकतम तापमान में एक-दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। शुक्रवार को पटना में दिन का पारा 31.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

कैसा रहा 24 जुलाई का मौसम

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार दक्षिण बिहार शुक्रवार को दिनभर रूक-रूक कर बारिश होती रही। पटना और नालंदा जिले के विभिन्न इलाकों में झमाझम बारिश हुई। शुक्रवार सुबह 8.30 से शाम 5.30 बजे के बीच पटना जिले में 39 और नालंदा में 27 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। गयाजी, नवादा और आसपास के जिलों में भी अच्छी बारिश हुई। गयाजी और नवादा में एक-दो स्थानों पर अति भारी वर्षा हुई। गया में भारी बारिश की वजह रेलवे ट्रैक पर पेड़ गिर जाने की वजह से काफी देर तक परिचालन भी प्रभावित रहा।

Updated on:
24 Jul 2026 11:26 pm
Published on:
24 Jul 2026 10:43 pm
Also Read
View All
UCC पर JDU के रुख पर भड़के तेजस्वी यादव, बोले- संजय झा ने जदयू को किया बर्बाद, जो भाजपा चाहेगी वही होगा

Disha Salian Case: CBI जांच पर पूर्व मंत्री नीरज बबलू बोले- दिशा के हत्यारे पकड़े गए तो सुशांत सिंह राजपूत के कातिलों भी खुलेगा राज

UCC पर बिहार में बढ़ सकती है गृह मंत्री अमित शाह की मुश्किलें, डिप्टी सीएम और जेडीयू नेता विजय चौधरी ने कही समीक्षा की बात

बिहार में 30% कम बारिश, फिर क्यों आई इतनी भीषण बाढ़? CM सम्राट चौधरी ने UP, नेपाल और MP के पानी को बताया जिम्मेदार

Bihar Flood: अमित शाह को बिहार सरकार पर भरोसा नहीं क्या? केंद्रीय टीम के दौरे पर तेजस्वी का तंज, सीधे राहत पैकेज की उठाई मांग