23 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bihar Weather: 24 जुलाई को संभलकर रहें! बिहार के 19 जिलों में आंधी-ठनका, 4 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट

Kal Ka Mausam बिहार में एक बार फिर मानसून सक्रिय होने जा रहा है। मौसम विभाग ने शुक्रवार, 24 जुलाई को उत्तर बिहार के 19 जिलों के लिए आंधी, तेज हवाओं और वज्रपात (ठनका) का येलो अलर्ट जारी किया है।
2 min read
Google source verification
Bihar Weather

बिहार में कुछ जिलों में कल से होगी बारिश । फोटो-ANI

Bihar Weather बिहार में शुक्रवार, 24 जुलाई को उत्तर बिहार के कई जिलों में मूसलाधार बारिश की संभावना है। इसे लेकर मौसम विभाग ने 19 जिलों के लिए आंधी, वज्रपात (ठनका) और तेज हवाओं का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, राजधानी पटना में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण बिहार में फिलहाल भारी बारिश की कोई विशेष संभावना नहीं है। हालांकि, नेपाल से सटे चार जिलों में भारी वर्षा को लेकर विशेष अलर्ट जारी किया गया है।

इन जिलों में होगी बारिश

पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार, 24 जुलाई को पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सहरसा, मधेपुरा, सुपौल, अररिया, पूर्णिया, कटिहार और किशनगंज जिलों में तेज हवाओं के साथ वज्रपात की आशंका है। मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान बिना जरूरी काम के घर से बाहर नहीं निकलने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है

4 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने पूर्वी चंपारण, मधुबनी, सीतामढ़ी और सुपौल जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण (छपरा), मुजफ्फरपुर, वैशाली, शिवहर, दरभंगा, समस्तीपुर, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा और सहरसा में भी तेज से मूसलाधार बारिश की संभावना जताई गई है।

गुरुवार को कैसा रहा मौसम

गुरुवार को बिहार में बारिश की गतिविधियां अपेक्षाकृत कम रहीं। एक-दो जिलों को छोड़कर अधिकांश क्षेत्रों में भारी बारिश नहीं हुई। मौसम विभाग के अनुसार, 23 जुलाई को सबसे अधिक वर्षा भागलपुर में दर्ज की गई। भागलपुर में 36.7 मिमी और सबौर में 22 मिमी बारिश हुई। इसके अलावा गया में 5.4 मिमी, मुजफ्फरपुर में 5 मिमी, रोहतास के डेहरी में 3 मिमी, सीवान के जीरादेई में 7 मिमी और जहानाबाद में 2.5 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई।