23 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Neet Paper Leak Protest: जहानाबाद में हिंसक बवाल! DM आवास पर पथराव, सुरक्षा कर्मियों ने की कई राउंड हवाई फायरिंग

Neet Paper Leak Protest: NEET पेपर लीक और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर बिहार में छात्रों का आंदोलन लगातार उग्र होता जा रहा है। गुरुवार को जहानाबाद में प्रदर्शन हिंसक हो गया, जहां उग्र छात्रों ने जिला पदाधिकारी (डीएम) आवास के बाहर पथराव कर दिया। हालात बेकाबू होने पर सुरक्षा कर्मियों को कई राउंड हवाई फायरिंग करनी पड़ी।
2 min read
Google source verification
jehanabad dm residence

जहानाबाद डीएम आवास

Neet Paper Leak Protest:NEET पेपर लीक और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर बिहार में छात्रों का आंदोलन अब उग्र होता नजर आ रहा है। गुरुवार को जहानाबाद में प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने डीएम आवास पर जमकर पथराव किया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षा कर्मियों को कई राउंड हवाई फायरिंग करनी पड़ी। इसके बाद किसी तरह हालात पर काबू पाया गया। पुलिस के अनुसार 25 से 30 राउंड फायरिंग की गई है।

छात्र आंदोलन को देखते हुए प्रशासन ने सुबह से ही शहर के प्रमुख स्थानों पर भारी पुलिस बल की तैनाती कर रखी थी। इसकी भनक लगने पर प्रदर्शनकारियों ने शाम के समय अपनी मांगों को लेकर मार्च निकाला और डीएम आवास तक पहुंच गए। स्थानीय लोगों के अनुसार, जब सुरक्षा कर्मियों ने प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोका तो कुछ छात्र उग्र हो गए और डीएम आवास पर पथराव शुरू कर दिया।

पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए हवाई फायरिंग की। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पथराव में दो पुलिसकर्मी समेत छह लोग घायल हुए हैं। फिलहाल पूरे इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

हवाई फायरिंग के बाद हालात काबू में

हालात बिगड़ने की सूचना मिलते ही जहानाबाद के पुलिस अधीक्षक (एसपी) कोटा किरण कुमार स्वयं मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करने की कमान संभाली। उन्होंने बताया कि उग्र भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने पहले बल प्रयोग किया। इसके बावजूद जब प्रदर्शनकारी नहीं माने, तो हालात पर काबू पाने के लिए हवाई फायरिंग करनी पड़ी। एसपी ने कहा कि फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। एहतियात के तौर पर जिला पदाधिकारी (डीएम) आवास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इसके साथ ही शहर के सभी प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है। उन्होंने लोगों और प्रदर्शनकारियों से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।