23 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिहार में बच्चों की थाली में मिला सांप, सहरसा के बाद खगड़िया में MDM खाते ही 60 छात्र पहुंचे अस्पताल

बिहार में मिड-डे मील की गुणवत्ता पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। खगड़िया जिले के एक सरकारी स्कूल में मिड-डे मील की थाली में कथित तौर पर सांप मिलने के बाद हड़कंप मच गया। भोजन करने के बाद करीब 60 बच्चों की तबीयत बिगड़ गई, जिन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया।
less than 1 minute read
Google source verification
breaking news

breaking news

बिहार में बच्चों के मिड-डे मील की थाली में सांप मिलने की खबर के बाद हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार, खाना खाने के बाद कई छात्र बीमार हो गए, जिन्हें इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह मामला खगड़िया जिले के चौथम प्रखंड स्थित कन्या मध्य विद्यालय, भूतौली का है। बताया जा रहा है कि मध्यान्ह भोजन (एमडीएम) करने के बाद करीब 60 बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। बच्चों ने पेट दर्द, शरीर में बेचैनी और उल्टी की शिकायत की, जिससे स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

घटना की जानकारी मिलते ही आक्रोशित परिजन स्कूल पहुंच गए और लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। वहीं, स्कूल प्रशासन ने आनन-फानन में सभी बीमार बच्चों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है।

MDM पर फिर उठे सवाल

यह कोई पहला मामला नहीं है जब बिहार में मिड-डे मील को लेकर ऐसी गंभीर लापरवाही सामने आई हो। कुछ दिन पहले ही सहरसा जिले के महिषी प्रखंड स्थित राजकीय मध्य विद्यालय, बलुआहा में भी मिड-डे मील की थाली में सांप का मरा हुआ बच्चा मिलने का मामला सामने आया था। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हुआ था।

भोजन करने के बाद 250 से अधिक बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। बच्चों ने पेट में तेज दर्द, चक्कर और उल्टी की शिकायत की, जिसके बाद उन्हें तत्काल महिषी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था। घटना के बाद परिजनों में भारी आक्रोश था और हंगामे की स्थिति बन गई थी। हालांकि, डॉक्टरों की टीम ने समय रहते सभी बच्चों का इलाज शुरू कर दिया, जिससे उनकी हालत में सुधार हुआ और स्थिति पर जल्द ही काबू पा लिया गया।