23 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

NEET पेपर लीक पर बिहार फिर सुलगा,पटना समेत कई जिलों में सड़क पर उतरे छात्र, शिक्षा मंत्री के साथ PM मोदी के इस्तीफे की भी उठी मांग

NEET पेपर लीक और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर बिहार में छात्रों का आंदोलन दूसरे दिन भी जारी है। पटना समेत कई जिलों में छात्र सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे हैं। हालात को देखते हुए कई जगह भारी पुलिस बल और वाटर कैनन तैनात किए गए हैं, जबकि कटिहार में छात्रों ने डीएम कार्यालय का घेराव कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
2 min read
Google source verification
Student protest in Patna

पटना में छात्रों का प्रदर्शन (फोटो- ANI)

NEET पेपर लीक और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर गुरुवार को पटना समेत बिहार के कई जिलों में छात्र सड़कों पर उतर आए। हाथों में बैनर और पोस्टर लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्र शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। प्रदर्शन को देखते हुए पटना सहित सभी संवेदनशील जिलों में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

मुंगेर और बेगूसराय में छात्र केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। मुंगेर में छात्रों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला, जिसके साथ जिला पुलिस बल भी सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात रहा।

वहीं, बेगूसराय में प्रदर्शन शुरू होने से पहले ही पुलिस ने वाटर कैनन समेत अतिरिक्त सुरक्षा बल की तैनाती कर दी। उधर, कटिहार में छात्रों ने जिला समाहरणालय (DM कार्यालय) का घेराव कर अपना विरोध दर्ज कराया। पटना में भी छात्रों के प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

पटना में फिर सड़कों पर उतरे छात्र

NEET पेपर लीक और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर पटना में एक बार फिर छात्र सड़कों पर उतर आए हैं। प्रदर्शनकारियों ने अशोक राजपथ पर जाम कर दिया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। छात्रों का कहना है कि जब तक धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देंगे, उनका आंदोलन जारी रहेगा। इस बीच प्रदर्शन कर रहे कई छात्रों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस ने उन्हें बसों में बैठाकर मौके से हटाया। हिरासत में लिए जाने के दौरान भी छात्रों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी जारी रखी। प्रदर्शनकारी छात्रों का कहना था कि पुलिस चाहे जितनी सख्ती कर ले, वे पीछे हटने वाले नहीं हैं। उनका कहना है कि जब तक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते, उनका आंदोलन जारी रहेगा। छात्रों ने यह भी कहा कि वे अपनी मांगों को लेकर संघर्ष जारी रखेंगे।