23 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Neet Paper Leak Protest: ये छात्र नहीं, आतंकवादी और देशद्रोही हैं’, मंत्री के विवादित बयान पर छात्र आंदोलन पर बढ़ी तकरार

Neet Paper Leak Protest: NEET पेपर लीक और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जारी छात्र आंदोलन के बीच बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के विवादित बयान ने सियासी घमासान छेड़ दिया है। छात्रों को "आतंकवादी और देशद्रोही" बताए जाने पर आरजेडी ने तीखा पलटवार किया, जबकि बिहार विधानसभा में भी इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जोरदार हंगामा हुआ।
2 min read
Google source verification
चितरंजन गगन-रामकृपाल यादव

चितरंजन गगन-रामकृपाल यादव

Neet Paper Leak Protest: NEET पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर पिछले दो दिनों से पटना में छात्रों के चल रहे प्रदर्शन पर बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा कि पटना में जो छात्र प्रदर्शन कर रहे है वे छात्र नहीं हैं। सभी आतंकवादी और देशद्रोही हैं। मंत्री के बयान पर आरजेडी ने पलटवार करते हुए कहा कि वर्ष 1988 बिहार सरकार के मंत्री के घर में घुसकर जो तोड़फोड़ किया गया था, वह क्या था? आरजेडी के पार्टी प्रवक्ता चितरंजन गगन ने कहा कि इस मामले में पटना के सचिवालय थाना में उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज किया था। उन्होंने रामकृपाल यादव से कहा कि उनको इस मामले में भी अपना पक्ष रखना चाहिए।

छात्र आंदोलन पर सदन में घमासान

पटना में बुधवार से NEET पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर छात्र आक्रोशित हैं। बुधवार को वे बिहार सरकार के मंत्री और बीजेपी विधायकों को अपना निशाना बनाया था। बिहार विधानसभा में बीजेपी के विधायक श्याम बाबू ने कहा कि बुधवार को हमले में उनकी जान बड़ी मुश्किल से बची है। उन्होंने आगे कहा कि डाकबंगला चौराहे पर जो कल प्रदर्शन हुआ, वो छात्रों का प्रदर्शन नहीं था। वे राजनीतिक दल के गुंडे थे । इसके बाद सन में हंगामा बढ़ गया। इसपर सत्ता पक्ष और विपक्षी विधायकों के बीच भिड़ने की नौबत आ गई। मार्शल ने बीच बचाव करके मामले को शांत करवाया। विधानसभाध्यक्ष ने हंगामा कर रहे विधायकों को शांत होने का आग्रह किया। लेकिन जब कोई विधायक उनकी बात नहीं माने तो उन्होंने दिन के दो बजे तक के लिए सदन की कार्रवाई को स्थगित कर दिया गया।

पेपर लीक पर विपक्ष का जोरदार प्रदर्शन

इधर, सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले विपक्षी विधायक बैनर-पोस्टर लेकर पहुंचे। पोर्टिको में लाठीचार्ज और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की है। विपक्ष भाजपा हटाओ, शिक्षा बचाओ के नारे लगा रहे थे। इसके बाद सभी विपक्षी विधायक धरना पर बैठ गए और पीएम मोदी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करने लगे। विपक्ष का आरोप था कि '10 वर्षों में 152 पेपर लीक क्यों, भाजपा सरकार जवाब दो', 'छात्रों की है एक ही मांग, पारदर्शी परीक्षा और सम्मान', 'छात्रों पर पुलिस बर्बरता, नहीं चलेगी', 'सड़क पर उतरे छात्र, न्याय की है सिर्फ एक बात..नहीं सुनेंगे पीएम मोदी के मन की बात' जैसे स्लोगन वाले बनैर-पोस्टर के साथ विपक्ष प्रदर्शन कर रहे है।