पटना

Bihar Weather: बिहार में बारिश पर लगा ब्रेक, इस दिन होगी मानसून की विदाई, जानें अपने शहर के मौसम का हाल

Bihar Weather: मौसम विभाग ने 15 अक्तूबर तक का पूर्वानुमान जारी करते हुए कहा कि इस दौरान बिहार के अधिकांश जिलों में बारिश नहीं होगी। मौसम पूरी तरह सूखा रहेगा। दिन के तापमान में स्थिरता रहेगा,जबकि रात का तापमान धीरे-धीरे कम होगा।

2 min read
Oct 11, 2025

Bihar Weather: बिहार में मानसून अब विदाई की ओर है। मौसम विभाग के अनुसार अगले एक-दो दिनों मेंबिहार से मानसून की विदाई हो जायेगी। इसकी बानगी अभी से दिखने लगी है। राज्य में आज सभी जिलों में मौसम सामान्य रहेगा। मौसम विभाग ने कहीं भी बारिश को लेकर अलर्ट नहीं जारी किया है। मानसून की विदाई से पहले अब सभी लोग दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी और रात के तापमान में मामूली गिरावट महसूस कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें

Bihar Politics: कांग्रेस नेता अजय निषाद की बीजेपी में एंट्री, पत्नी बीजेपी के टिकट पर लड़ेंगी चुनाव!

आने वाले दिनों में मौसम का रुख

मौसम विभाग ने अगले 3-4 दिनों का अपडेट शेयर करते हुए कहा कि बिहार के ज्यादातर जिलों में तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। दिन में हल्की गर्मी और धूप बनी रहेगी,जबकि रात में हल्की ठंडक महसूस होगी। बिहार के पश्चिमी और उत्तरी जिलों में सुबह और शाम की हवा में हल्की सिहरन महसूस होगी। लेकिन फिलहाल ठंड का असर शुरू होने में अभी समय है।

पटना में क्या रहेगा हाल

पटना में फिलहाल मौसम स्थिर रहेगा। अगले 3-4 दिनों तक अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। सुबह में शहर के लोगों के गुलाबी ठंड एहसास होगा। जबकि दोपहर में धूप और उमस लोगों को प्रभावित कर सकती है। शाम के समय हल्की ठंडी हवा से राहत का अनुभव होगा।

उत्तर बिहार में मौसम सूखा रहेगा

मौसम विभाग ने उत्तर बिहार के कई जिलों के लिए 15 अक्तूबर तक का पूर्वानुमान जारी करते हुए कहा कि इस दौरान बारिश नहीं होगी। मौसम पूरी तरह सूखा रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है। दिन के तापमान में स्थिरता रहेगी,जबकि रात का तापमान धीरे-धीरे कम होगा। जिससे यहां के लोगों को हल्की ठंडक महसूस होगा। अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।वहीं न्यूनतम तापमान 22 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।अगले पांच दिनों तक 5 से 7 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवा चलने की संभावना है।

ये भी पढ़ें

Congress Candidate List: महागठबंधन में सीट शेयरिंग से पहले कांग्रेस ने इन 36 उम्मीदवारों का फाइनल किया नाम

Updated on:
11 Oct 2025 08:52 am
Published on:
11 Oct 2025 08:50 am
Also Read
View All

अगली खबर