Bihar Weather मौसम विभाग ने बिहार के 15 जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने इस दौरान लोगों को घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह दिया है।
Bihar Weather मौसम विभाग ने बिहार के 15 जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट किया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में इन जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं, 26 जिलों में आसमान साफ रहेगा। मौसम साफ रहने से लोगों को उमस और गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। इन जिलों तापमान 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। मौमस विभाग के अनुसार 28 अगस्त से राज्य का मौसम एक बार फिर से बदल सकता है। कई जिलों में फिर से भारी बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार बुधवार से गुरुवार की सुबह तक बिहार के 15 जिलों में बारिश होने की संभवना है। ठनका गिरने को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की भी संभावना है। इन जिलों में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के अनुसार सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, वैशाली, मुजफ्फरपुर, सुपौल, मधेपुरा, सहरसा, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार और खगड़िया में आज बारिश होने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण और पश्चिम बिहार में मौसम सामान्य रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद, गया, अरवल, जहानाबाद, नालंदा, पटना, शेखपुरा, बेगूसराय, नवादा, भागलपुर, मुंगेर, जमुई और बांका सहित अन्य जिलों में कोई चेतावनी जारी नहीं की है।