4 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पांचवें नाम पर मुहर नहीं… चिराग पासवान के बयान ने बढ़ाई उपेंद्र कुशवाहा की धड़कनें, राज्यसभा चुनाव में बिगड़ेगा NDA का गेम?

राज्यसभा चुनाव को लेकर चल रही सरगर्मी के बीच, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के एक बयान ने हलचल मचा दी है। चिराग पासवान ने BJP के ऑफिशियल उम्मीदवारों नितिन नवीन और शिवेश राम को बधाई दी, लेकिन जब पांचवें उम्मीदवार उपेंद्र कुशवाहा की बात आई, तो चिराग पासवान ने कहा कि उन्हें इस मामले की कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं है।

2 min read
Google source verification

पटना

image

Anand Shekhar

Mar 04, 2026

bihar news, rajya sabha election, chirag paswan

होली के मौके पर चिराग पासवान (फोटो-X@chiragpaswan)

Rajya Sabha Election:बिहार की पांच राज्यसभा सीटों के लिए होने वाले चुनाव ने राज्य में राजनीतिक तनाव बढ़ा दिया है। मंगलवार को LJP(R) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने BJP द्वारा घोषित राज्यसभा उम्मीदवारों, खासकर नितिन नवीन और शिवेश कुमार राम को शुभकामनाएं और बधाई दी। हालांकि, जब NDA के पांचवें उम्मीदवार उपेंद्र कुशवाहा के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने अनभिज्ञता जताई। यह बयान इसलिए भी चौंकाने वाला था क्योंकि उपेंद्र कुशवाहा को राज्यसभा पहुंचने के लिए चिराग पासवान के 19 MLA के सपोर्ट की जरूरत है।

BJP उम्मीदवारों को शुभकामनाएं

होली के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बात करते हुए चिराग पासवान ने राज्यसभा चुनाव के लिए NDA की रणनीति पर बात की। उन्होंने कहा कि गठबंधन के अंदर उम्मीदवारों के नामों पर काफी समय से चर्चा चल रही थी, और अब धीरे-धीरे तस्वीर साफ हो रही है।

उन्होंने कहा, "BJP के ऑफिशियल कैंडिडेट्स की लिस्ट जारी हो गई है। मुझे खुशी है कि बिहार से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन राज्यसभा जा रहे हैं। मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं। आने वाले समय में वे एक बड़ी भूमिका निभाएंगे और गठबंधन के साथी के तौर पर हम हर कदम पर उनका साथ देंगे।" चिराग पासवान ने BJP के दूसरे राज्यसभा कैंडिडेट शिवेश कुमार राम को भी बधाई दी। उन्होंने कहा कि उन्होंने उनसे बात की है और उन्हें भरोसा दिलाया है कि NDA के साथी उनके साथ मजबूती से खड़े रहेंगे।

पांचवें कैंडिडेट के बारे में चिराग पासवान ने क्या कहा?

एनडीए के पांचवें कैंडिडेट के बारे पर चिराग पासवान ने साफ कहा, "BJP के उम्मीदवारों की अधिकृत लिस्ट जारी हो गई है, लेकिन NDA की तरफ से पांचवें नाम पर अभी गठबंधन में आधिकारिक मुहर नहीं लगी है। मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है, इसलिए मैं इस पर कोई कमेंट नहीं करूंगा। लेकिन यह पक्का है कि जब रिजल्ट आएंगे, तो सभी पांच सीटें NDA को मिलेंगी।"

हैरानी की बात है कि राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) की तरफ से दावा किया जा चुका है कि राज्यसभा के लिए NDA के पांचवें कैंडिडेट उपेंद्र कुशवाहा होंगे और 5 मार्च को नितिन नवीन के साथ नॉमिनेशन फाइल करेंगे।

नंबर गेम में चिराग के 19 MLA क्यों जरूरी हैं?

राज्यसभा की एक सीट जीतने के लिए बिहार विधानसभा में 41 विधायकों के प्रथम वरीयता के वोट की जरूरत है। NDA के पास कुल 202 MLA हैं, जिनमें BJP के 89, जेडीयू के 85, LJP-R के 19, HAM के 5 और RLM के 4 विधायक शामिल हैं।

इस नंबर के आधार पर, NDA आसानी से चार सीटें जीत रहा है, जिसमें दो BJP और दो जेडीयू की होंगी। हालांकि, पांचवीं सीट के लिए उसे तीन और वोट और अपने सभी सहयोगी दलों का पूरा सपोर्ट चाहिए। उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी के पास सिर्फ चार MLA हैं। उनकी जीत पूरी तरह से BJP, जेडीयू और चिराग पासवान के 19 विधायकों के समर्थन पर टिकी है। अगर चिराग के विधायक नाराज हो गए तो कुशवाहा की राह मुश्किल हो सकती है।

कुशवाहा की चिंता बढ़ी

उपेंद्र कुशवाहा हाल ही में दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह के साथ मीटिंग से लौटे थे और उन्हें NDA के सपोर्ट का भरोसा था। हालांकि, चिराग की चुप्पी और जमुई के सांसद अरुण भारती का यह बयान कि बाकी नाम सामने आने के बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के मार्गदर्शन के आधार पर ही पार्टी द्वारा निर्णय लिया जाएगा।