पटना

Bihar Weather विदाई से पहले बिहार में दिखेगा मानसून का रौद्र रूप, इन तीन जिलों में होगी भारी बारिश

Bihar Weather बिहार में गर्मी और उमस से परेशान लोगों को शनिवार से राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार से 2 सितंबर तक झमाझम बारिश होगी।

2 min read
Aug 29, 2025
बिहार में कुछ जिलों में कल से होगी बारिश । फोटो-ANI

Bihar Weather बिहार में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने लगा है। गर्मी और उमस से परेशान लोगों आज थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार विदाई से पहले शनिवार से दो सितंबर तक बिहार में झमाझम बारिश होने की संभावना है। शुक्रवार को बिहार के अधिसंख्य भागों में बादल छाए रहने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें

Voter Adhikar Yatra: कौन है नौशाद? जिनके मंच से पीएम मोदी को दी गई गाली?

इन जिलों में आज होगी बारिश

इसके साथ ही कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी की भी संभावना है। जबकि, तीन जिलों के पूर्णिया, कटिहार एवं किशनगंज जिले में भारी वर्षा को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। शुक्रवार को पटना सहित अधिसंख्य भागों में मेघ गर्जन, वज्रपात की चेतावनी है। इन जगहों पर 30-40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। पिछले 24 घंटों बिहार के अलग-अलग भागों में हल्की वर्षा हुई है।

गुरूवार को कैसा था मौसम?

बिहार के दरभंगा जिला के जाले में गुरुवार को सर्वाधिक वर्षा 38.2 मिमी वर्षा हुई। गुरुवार को पटना का अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि राजगीर में सर्वाधिक 34.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। गुरुवार को पटना व आसपास इलाकों में बादलों की लुका-छिपी के साथ तीखी धूप से उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे । पटना सहित 24 जिलों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार अगले तीन से चार दिनों के दौरान उत्तरी भागों के कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है।

कैसा रहेगा अगले सप्ताह का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार 28 अगस्त को बिहार के 20 जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार 29 अगस्त से विदाई से पहले मॉनसून एक बार फिर सक्रिय होगा। बिहार के छह जिला को छोड़कर पूरे बिहार में बारिश होने की संभावना है। सिर्फ बक्सर, भोजपुर, अरवल, औरंगाबाद, रोहताष और कैमूर में बारिश नहीं होगी। 30 और 31 अगस्त को पूरे बिहार में बारिश होगी। जबकि एक सितबंर को बिहार के 19 जिलों में बारिश होगी। 2 सितंबर को 12 जिलों में बारिश होगी।

ये भी पढ़ें

Voter Adhikar Yatra: पटना मे राहुल गांधी के खिलाफ मामला दर्ज, पढ़िए बीजेपी नेता क्यों कांग्रेस नेता से हैं आक्रोशित

Updated on:
29 Aug 2025 08:35 am
Published on:
29 Aug 2025 08:34 am
Also Read
View All

अगली खबर