18 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पत्नी के नाम पेट्रोल पंप, भाई की गैस एजेंसी और नेपाल में आलीशान बंगला! बिहार के इंजीनियर की काली कमाई का खुला राज

बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के कार्यपालक अभियंता मनोज रजक के छह ठिकानों पर छापेमारी कर करीब 100 करोड़ रुपये की संपत्ति से जुड़े साक्ष्य एकत्र किए हैं।

2 min read
Google source verification

यह सांकेतिक तस्वीर है। (AI Generated)

बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता मनोज कुमार रजक के सात ठिकानों पर मंगलवार को बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने छापेमारी कर करीब 100 करोड़ रुपये की संपत्ति का खुलासा किया है। छापेमारी के दौरान अधिकारियों को मिली जानकारी के अनुसार, रजक के नाम पर बिहार के अलावा अन्य राज्यों में भी प्लांट से जुड़े दस्तावेज बरामद हुए हैं। वहीं, पूछताछ में उनकी पत्नी ने बताया कि नेपाल में भी एक मकान का निर्माण कराया जा रहा है। आय से अधिक संपत्ति के इस मामले में अब तक की जांच में यह सामने आया है कि मनोज कुमार रजक ने अपनी ज्ञात आय से लगभग 62.66 प्रतिशत अधिक संपत्ति अर्जित की है।

8 घंटे तक चली कार्रवाई

आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता मनोज कुमार रजक के ठिकानों पर करीब आठ घंटे तक चली छापेमारी में अकूत संपत्ति से जुड़े दस्तावेज बरामद किए हैं। नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड में पदस्थापित रजक के छह ठिकानों पर EOU की छह टीमों ने एक साथ मधुबनी, दरभंगा, सुपौल (निर्मली और करजाइन) और पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान EOU को दार्जिलिंग में साझेदारी में चाय बागान, पेट्रोल पंप, गैस एजेंसी के साथ-साथ नकदी और जमीन से जुड़े कई अहम दस्तावेज भी मिले हैं।

जांच में क्या कुछ पता चला

वर्ष 2009 में मनोज ने बिजली कंपनी में असिस्टेंट इंजीनियर के रूप में नौकरी शुरू की थी। पिछले दो वर्षों से वे मधुबनी के जयनगर में पदस्थापित थे। करीब 17 साल की सेवा में उन्होंने लगभग 100 करोड़ रुपये की संपत्ति अर्जित की है। जांच के दौरान टीम को जमीन से जुड़े कुल 17 दस्तावेज बरामद हुए हैं, जो बिहार के अररिया, दरभंगा और सुपौल के साथ-साथ पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी से संबंधित हैं। बैंक खातों में करीब सवा चार लाख रुपये जमा होने की जानकारी मिली है, जबकि तलाशी के दौरान 1.05 लाख रुपये नकद भी बरामद किए गए हैं। फिलहाल, बैंक लेन-देन की गहन जांच की जा रही है। अधिकारियों का मानना है कि आय से अधिक संपत्ति का आंकड़ा आगे और बढ़ सकता है।

शहरसंपत्ति
सुपौलतीन भवन और एक गोदाम
निर्मलीएक गोदाम
दरभंगाएक आलीशान आवासीय मकान
दरभंगापत्नी वीणाश्री के नाम पर HPCL का पेट्रोल पंप खोलने के लिए जमीन लीज पर ली
नेपाल हरिपुर जिला के सुनसारी में आलीशान मकान
पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ीपार्टनरशिप में दार्जिलिंग में चाय बागान
सुपौल संजय रजक के नाम पर एचपी गैस ग्रामीण वितरक एजेंसी