पटना

Bihar Weather: सर्द पछुआ हवा और कोहरा ने बढ़ाई कनकनी, इस दिन से दिखेगा पश्चिमी विक्षोभ का असर

Bihar Weather बिहार में 01दिसंबर से ठंड में भारी बढ़ोतरी की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के कारण तापमान में तेज़ गिरावट आएगी।

2 min read
Nov 30, 2025
बिहार में अगले 72 घंटे में बदलेगा मौसम। फोटो सोशल साइट फेसबुक

Bihar Weather बिहार में सोमवार से मौसम का मिज़ाज बदलने वाला है। वर्ष 2025 के आखिरी महीने की सोमवार से शुरुआत होगी। मौसम विभाग के अनुसार कल (01दिसंबर) से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से उत्तर भारत में तापमान तेज़ी से नीचे गिरने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से आसमान में बादल मंडराते दिखेंगे और कई जिलों में घने कोहरे की संभावना जताई जा रही है। ठंड में भारी बढ़ोतरी की संभावना है।

ये भी पढ़ें

Bihar Weather: बिहार में इस दिन से पड़ेगी कड़ाके की ठंड, मौसम विभाग का छह जिलों में अलर्ट जारी

दिसंबर में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार, दिसंबर की शुरुआत होते ही पूरे राज्य में ठंड का असर दिखने लगेगा। पहले सप्ताह में न्यूनतम तापमान अचानक नीचे जाने की संभावना है, जबकि दूसरे सप्ताह में ठिठुरन बढ़ेगी। कई क्षेत्रों में पारा 10 °C से भी नीचे दर्ज किया जा सकता है।

मौसम विभाग का अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने दिसंबर की सर्दी को लेकर प्रशासन को अलर्ट कर दिया है। जिला प्रशासन को आवश्यक तैयारियाँ समय पर पूरी करने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग के अलर्ट के बाद आपदा प्रबंधन विभाग ने भी इसे गंभीरता से लिया है। विभाग ने प्रशासन को सूचित किया है कि हर साल दिसंबर‑जनवरी के बीच गंभीर शीतलहर का प्रकोप रहता है। इस बार भी तापमान लगातार गिर रहा है, इसलिए तुरंत ठंड से बचाव के उपाय कर लेना बेहद आवश्यक है।

आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, अधिकांश क्षेत्रों में धुंधला आसमान के साथ मौसम शुष्क रहने की संभावना है। अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में पछुआ हवा मध्यम से तेज़ गति (40 km/घंटा तक) से चलने की उम्मीद है। उत्तर‑पश्चिमी और दक्षिण‑पश्चिमी भागों में न्यूनतम तापमान 10‑12 °C तथा राज्य के अन्य भागों में 12‑15 °C के बीच रहने की संभावना है।

 पटना में कैसा रहेगा मौसम

पटना में आज (30नवंबर) मौसम साफ रहेगा। सुबह और शाम हल्की ठंड महसूस होगी, लेकिन दिन चढ़ने के साथ मौसम सुधर जाएगा। कोहरे की संभावना बहुत कम है, इसलिए शहर में दृश्यता सामान्य रहने की संभावना है।

ये भी पढ़ें

बिहार: कॉलेज कैंपस में गर्लफ्रेंड से रोमांस करते पकड़ा गया बॉयफ्रेंड, पिटाई के बाद पुलिस ने घर वालों को भी बता दिया

Updated on:
30 Nov 2025 07:31 am
Published on:
30 Nov 2025 07:29 am
Also Read
View All

अगली खबर