पटना

Bihar Weather: बिहार के 19 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें अगले तीन घंटे में कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम

Bihar Weather मानसून प्रणाली का पश्चिमी विक्षोभों के साथ मेल होने से वातावरण में अस्थिरता बढ़ रही है। इसके कारण बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से लगातार नमी से भरी दक्षिणी व दक्षिण-पूर्वी हवा बिहार की ओर बढ़ रही हैं। इसके कारण बिहार में मानसून फिर से सक्रिय हो रहा है।
2 min read
• •
Updated: 4 Sep 2025, 7:37 AM IST
Bihar Weather
बिहार में कुछ जिलों में कल से होगी बारिश । फोटो-ANI

Bihar Weather मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को पटना समेत 19 जिलों में बारिश होने की संभावना है। इसको लेकर मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में हल्की और मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही 40KM/H की रफ्तार से हवा चल सकती है। अगले तीन घंटे में बिहार के चार जिलों में बारिश होने की संभावना है। पिछले 24 घंटे में मुंगेर और राजगीर में तेज बारिश हुई। इससे इन दोनों जिलों के लोगों को गर्मी से राहत मिली।

अगले तीन घंटे में चार जिलों में होगी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार अरवल, जहानाबाद, नवादा और दरभंगा में बारिश होने की संभावना है। इन जिलों में बारिश के साथ- साथ ठनका भी गिर सकती है। 30- 40KM/H की रफ्तार से हवा चलने की भी संभावना है।
है।

पटना में आज कैसा रहेगा मौसम

पटना में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। गर्मी और उमस से लोगों को राहत मिलने की संभावना है। यहां बादल छाए रहेंगे और रुक-रुककर हल्की बारिश भी हो सकती है। इससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। पिछले 24 घंटे की बात करें तो मंगलवार की सुबह से पटना में चिलचिलाती धूप निकली थी, जिससे लोग दिनभर उमस भरी गर्मी से परेशान रहे।

इन जिलों में आज होगी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार कैमूर, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, गया, जहानाबाद, पटना, नालंदा, नवादा,शेखपुरा, जमुई, लखीसराय, बेगूसराय, मुंगेर, बांका, भागलपुर, खगड़िया में बारिश होने की संभावना है।

11-18 सितंबर के बीच भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार 'सितंबर में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है। बिहार में 10 सितंबर तक मानसून कमजोर रहेगा, लेकिन 11 से मानसून एक्टिव हो जाएगा। इसके बाद 18 सितंबर तक प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है।'

क्यों सक्रिय हो रहा है मानसून?

मानसून प्रणाली का पश्चिमी विक्षोभों के साथ मेल होने से वातावरण में अस्थिरता बढ़ रही है। इसके कारण बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से लगातार नमी से भरी दक्षिणी व दक्षिण-पूर्वी हवा बिहार की ओर बढ़ रही हैं। इसके कारण मानसून ट्रफ लाइन बारिश की संभावना को और मजबूत करेगा। यही कारण है कि बिहार में एक बार फिर से मानसून सक्रिय हो रहा है।

Updated on:
4 Sep 2025, 7:37 AM IST
Published on: