पटना

बम विस्फोट में घर के परखच्चे उड़े, एक जना घायल

पटना के निकट बिहटा स्थित आईआईटी के आसपास तारानगर गांव के एक मकान में हुए बम विस्फोट से घर के परखच्चे उड़ गए
2 min read
• •
Updated: 4 Jul 2018, 3:46 PM IST
bomb blast file photo
bomb blast file photo

(प्रियरंजन भारती की रिपोर्ट)
पटना। बिहार की राजधानी पटना के निकट बिहटा स्थित आईआईटी के आसपास तारानगर गांव बुधवार को बम विस्फोट से दहल उठा। यहां के एक मकान में हुए बम विस्फोट से घर के परखच्चे उड़ गए। इसमें एक युवक घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आरोपी घायल, अस्पताल में भर्ती


पुलिस के अनुसार जांच में पता चला कि बुधवार को गांव के निवासी मोहम्मद प्याजू का बेटा मोहम्मद मुन्ना बम बनाने का प्रयास कर रहा था। बम बनाने की प्रक्रिया के दौरान ही जोरदार विस्फोट हो गया। विस्फोट में मोहम्मद मुन्ना बुरी तरह घायल हो गया। पुलिस ने उसे बम बनाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। बुरी तरह घायल होने की वजह से पुलिस ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

पड़ौस के घर में दो बोरे बारुद मिला

घटना स्थल की छानबीन के दौरान पुलिस को पड़ोस के घर से दो बोरे बारूद के भी बरामद हुए। इससे आशंका है कि बड़े पैमाने पर बम बनाए जाने की योजना थी। हालांकि स्थानीय पुलिस इस प्रकरण की सघन जांच कर रही है। लेकिन अभी इस बात का पता नहीं लगाया जा सका है कि मोहम्म्द मुन्ना के बम बनाने का मकसद क्या था। पुलिस अभी पूछताछ में केवल मामले की छानबीन करने की ही बात कर रहीहै। इस मामले में घायल मोहम्मद मुन्ना के अलावा अन्य किसी की अभी तक गिरफ्तारी भी नहीं हुई है।

षडय़ंत्र के पहलू के पहलू की जांच


पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस मामले में और कौन कौन लोग जुड़े हैं। यह भी पता लगाया जाएगा कि मोहम्मद मुन्ना किस के लिए बम बनाने के काम को अंजाम दे रहा था। इससे षडय़ंत्र के हर पहलू की जांच की जाएगी। बिहार में वारदातों को अंजाम देने में अपराधी अवैध हथियारों का इस्तेमाल करते हैं।

Published on: