देवरिया. बिहार भाजपा विधायक के बेटे और उसके साथियों को सीवान जिले के मैरवा थाने की पुलिस अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। विधायक के बेटा और उसके साथी नशे में भी थे। पकड़े जाने के बाद विधायक के बेटे ने पुलिस पर रौब गालिब करने की कोशिश की लेकिन पुलिस पर इसका कोई असर नही दिखा। थाने पर पहुंचे दर्जन भर मुकामी भाजपा नेताओं की भी पुलिस एक नही सुनी और विधायक के बेटे सहित उसके सहयोगियों को ऩशे में धुत होकर हंगामा करने, शराब ले जाने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
बिहार के सिवान सदर के भाजपा विधायक ब्यासदेव का बेटा विकास अपने चार दोस्तों के साथ सोमवार को लखनऊ से कार द्वारा सिवान जा रहा था। देर शाम को मैरवा पुलिस ने रूटीन जांच के लिए कार रुकवाई तो उसमें बैठे विकास व उसके दोस्तों ने हंगामा शुरू कर दिया। विधायक का बेटा होने के नाते पुलिस पर दबाव बनाने लगा। कार की तलाशी में दे बोतल अंग्रेजी शराब मिली साथ कार सवार सभी युवक ऩशे में भी थे। युवकों से मैरवा के एसओ संजीव कुमार निराला से काफी नोक झोक भी हुई।
बता दें कि बिहार में शराब बंदी के बाद पीने के शौकीनों की मुश्किलें बढ़ गई है। वे बिहार बार्डर से सटे यूपीी के कसबों में आकर अपनी प्यास बुझाते हैं। साथ चोरि छिपे इसे ले जाने की भी केशिश करते हैं। पिछले दिनों बिहार के कई हिस्सों में शराब की बरामदगी से सरकार और प्रशासन सख्त हुआ तो यूपी से जाने वाली गाड़ियों की सघन जांच शुरू कर दी गई। इसी जांच अभियान की चपेट में भाजपा विधायक के बेटे की गाड़ी भी आ गई।
सिवान के एसपी नवीन चंद ने बताया कि विधायक के बेटे विकास सहित सोनू कुमार, बीरबल राम, रवि प्रकाश और संदीप जायसवाल को शराब ले जाने और नशे में धुत होकर हंगामा करने के आरोप में सुसंगत धाराओं के तहत जेल भेजा गया है। By Yashoda Srivastava