बिहार लोक सेवा आयोग ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे टीचर रिक्रूटमेंट एग्जाम (T.R.E. 4.0) के विज्ञापन को फर्जी बताया है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा से जुड़ी सभी सूचनाएं और घोषणाएं केवल उसकी आधिकारिक वेबसाइट पर ही उपलब्ध होंगी, जो एकमात्र विश्वसनीय स्रोत है।
BPSC TRE-4.0: बिहार लोक सेवा आयोग ने टीचर रिक्रूटमेंट एग्जाम (T.R.E. 4.0) के एडवर्टाइजमेंट नंबर XX/2026 से जुड़े एक नोटिस पर सफाई जारी की है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया पर आवेदन की तारीखों को लेकर जो जानकारी साझा की जा रही है, वह भ्रामक है और उसे आयोग ने जारी नहीं किया है। आयोग ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे परीक्षा और भर्ती प्रक्रिया से जुड़े अपडेट के लिए केवल उसकी आधिकारिक वेबसाइट और सत्यापित संचार माध्यमों पर ही भरोसा करें।
बिहार लोक सेवा आयोग ने कहा है कि उसके नाम से सोशल मीडिया और अन्य प्लेटफॉर्म पर एक नोटिस वायरल हो रहा है, जिसमें एडवर्टाइजमेंट नंबर XX/2026 के तहत TRE-4.0 के लिए आवेदन की तारीख 25 अप्रैल 2026 से 28 मई 2026 तक बताई गई है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि यह नोटिस न तो उसने जारी किया है और न ही इसे उसकी ओर से स्वीकृति दी गई है।
आयोग ने अपने आधिकारिक संचार में बताया है कि टीचर रिक्रूटमेंट कॉम्पिटिटिव एग्जाम (TRE-4.0) से जुड़ी सभी जानकारी उसकी आधिकारिक वेबसाइट www.bpsc.bih.nic.in पर उपलब्ध कराई जाएगी। इसमें पात्रता से जुड़ी शर्तें और अभ्यर्थियों के लिए आवश्यक निर्देश भी शामिल होंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे केवल आधिकारिक स्रोतों पर ही भरोसा करें।
बिहार लोक सेवा आयोग के परीक्षा नियंत्रक ने स्पष्ट किया है कि TRE-4.0 की आवेदन तिथियों को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है। आयोग ने कहा कि सोशल मीडिया पर प्रसारित नोटिस भ्रामक हैं और उसका किसी भी अधिकृत संचार से कोई संबंध नहीं है। अभ्यर्थियों और आम जनता से अपील की गई है कि वे केवल आयोग की आधिकारिक वेबसाइट और सत्यापित माध्यमों से जारी सूचनाओं पर ही भरोसा करें।
कैंडिडेट्स को सलाह दी गई है कि वे किसी भी अपुष्ट जानकारी को न तो साझा करें और न ही उसके आधार पर कोई कार्रवाई करें। आवेदन प्रक्रिया से संबंधित किसी भी कदम से पहले सभी विवरण आधिकारिक वेबसाइट www.bpsc.bih.nic.in पर जाकर सत्यापित करें। आयोग ने दोहराया है कि TRE-4.0 से जुड़ा हर प्रमाणिक अपडेट केवल उसके अधिकृत संचार माध्यमों के जरिए ही जारी किया जाएगा।
आयोग ने कहा कि परीक्षा से जुड़ी सभी सूचनाएं और घोषणाएं उसकी आधिकारिक वेबसाइट पर ही उपलब्ध होंगी, जो एकमात्र विश्वसनीय स्रोत है। आधिकारिक रिलीज़ के बाहर की कोई भी जानकारी TRE-4.0 भर्ती प्रक्रिया के लिए मान्य नहीं होगी। सभी हितधारकों से अपील की गई है कि वे परीक्षा से संबंधित अनवेरिफाइड ऑनलाइन पोस्ट से सावधानीपूर्वक दूरी बनाए रखें।