पटना

पूर्णिया शेल्टर होम फायरिंग में जदयू नेता पुत्र समेत पांच पर केस

टीवी चल ही रहा था कि दो बच्चों ने आकर अंधाधुंध फायरिंग कर हाउस फादर और एक बाल कैदी को मौत के घाट उतार दिया...
2 min read
• •
Updated: 21 Sep 2018, 2:11 PM IST
bihar police
bihar police

(पत्रिका ब्यूरो,पटना): पूर्णिया शेल्टर होम में बुद्धवार देर शाम फायरिंग कर दो जनें को मार गिराने के बाद पांच बाल कैदियों के भाग निकलने के मामले में जदयू नेता के पुत्र समेत पांच के खिलाफ एफआईआर दर्ज़ की गई है।पुलिस हालांकि अभी तक किसी भी आरोपी को पकड़ने में कामयाब नहीं हो पाई।

पूर्णिया का शेल्टर होम बुद्धवार देर शाम गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठा। अंधाधुंध फायरिंग में बिजेंद्र कुमार की मौके पर ही मौत हो गई जबकि विशाल की अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में मौत हो गई। इससे पूर्व टीवी देखने के दौरान कफ सिरप कोरेक्स पीने के लिए बच्चों में जब्रस्त झगड़ा हुआ था। हाउसफादर ने तब बच्चों को खूब डांट लगाई थी।


हाउसफादर बिजेंद्र की डांट से बच्चे शांत होकर चले गये। टीवी चल ही रहा था कि दो बच्चों ने आकर अंधाधुंध फायरिंग कर हाउस फादर और एक बाल कैदी को मौत के घाट उतार दिया। गोलीबारी से दहशत और भागमभाग मच गयी। इसी दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर चार बच्चे भाग निकले।


घटना के बाद जिला जज ने खुद जाकर पीड़ित परिवार से मिले और न्याय की आस बंधाई।जिलाधिकारी प्रदीप झा और एसपी विशाल शर्मा ने शेल्टर हैम जाकर हालात का जायजा लिया।एसपी ने कहा कि गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। बता दें कि शेल्टर होम में पहले भी हाउस फादर पर बच्चों से अमानवीय व्यवहार करने के आरोप लग चुके हैं और उसे निलंबित भी किया जा चुका है। टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज की रिपोर्ट में पूर्णया शेल्टर होम के बच्चों पर जुल्म और शोषण का जिक्र किया गया था। सरकार ने अपने हाथ में सूबे के शेल्टर होम्स के संचालन का जिम्मा लेने का फैसला किया था। लेकिन अभी तक व्यवस्था नहीं बदली जा सकी है।यह भी गौर करने वाली महत्वपूर्ण बात है कि शेल्टर होम के बच्चों के पास आग्नेयास्त्र और प्रतिबंधित नशीली दवा कोरेक्स की खेप कहां से आ पहुंची।

Published on:
Also Read
View All
बिहार: सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन, एक साथ 15 अधिकारियों पर कार्रवाई के आदेश

महाराष्ट्र से गिरफ्तार 13 लाख के इनामी माओवादी की निशानदेही पर झारखंड के जंगल से राइफल और कारतूस बरामद

तेजस्वी यादव का PM मोदी पर साधा निशाना, बोले- बेरोजगारी और महंगाई पर बात क्यों नहीं करते? बिहार में कारखाने क्यों नहीं लगाए

अनंत सिंह की बेटी की शादी में शामिल होंगे नीतीश कुमार और लालू यादव? विधायक बोले- शादी में सत्ता पक्ष-विपक्ष नहीं होता

बिहार विधानसभा का शीतकालीन सत्र 30 नवंबर से, पहली बार सदन में दिखेंगे प्रशांत किशोर; सरकार को घेरने की होगी चुनौती