तेलंगाना पुलिस के सीनियर अधिकारी ने बताया कि आरोपी मोहम्मद अब्दुल बारी को गुजरात के पूर्व गृह मंत्री हरेन पांड्या के मर्डर के मामले में भी सीबीआई ने गिरफ्तार किया था। लेकिन, बाद में उसे बरी कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक, अब्दुल नालगोंडा के आईएसआई संदिग्ध असगर अली के गैंग का भी सदस्य रह चुका है। असगर और बारी दोनों 2003 में पांड्या के मर्डर केस में अरेस्ट किए जा चुके हैं। हालांकि, पूर्व गृह मंत्री मर्डर केस में बारी को रिहा कर दिया गया, लेकिन असगर के खिलाफ अभी ट्रायल चल रहा है। खुफिया एजेंसियों के मुताबिक उसके तार आईएसआई से भी जुड़े हुए हैं।