पटना

बिहार चुनाव: रिकॉर्ड वोटिंग से मुख्य चुनाव आयुक्त हुए खुश, जानिए क्या बोले ज्ञानेश कुमार

Bihar elections: ज्ञानेश कुमार ने बिहार में पहले चरण के मतदान में रिकॉर्ड वोटिंग हुई है। CEC ज्ञानेश कुमार ने इसे लोकतंत्र की जीत करार दिया है।

2 min read
Nov 07, 2025
मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार (फोटो- एक्स वीडियो स्क्रीनशॉट)

Bihar elections: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण में जमकर वोटिंग हुई है। साल 1951 के बाद से सबसे ज्यादा भागीदारी है। बंपर वोटिंग से मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार भी खुश हैं। ज्ञानेश ने कहा कि बिहार ने पूरे देश को रास्ता दिखाया। एसआईआर में कोई आपत्ति नहीं आई। 1951 के बाद सबसे ज्यादा मतदान हुआ। सबसे साफ मतदाता सूची और लोगों का जोश देखने को मिला। पारदर्शी और मेहनती चुनाव व्यवस्था है। यह 'लोकतंत्र की जीत' है।

एक्सपर्ट्स ने कहा कि आयुक्त ने बंपर वोटिंग को लोकतंत्र की जीत करार देकर इशारों-इशारों में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा है। दरअसल, राहुल गांधी बार-बार चुनाव आयोग पर लोकतंत्र को कमजोर करने और वोट चोरी का आरोप लगाते रहे हैं।

ये भी पढ़ें

OBC-EBC का गणित ही यहां जीत का फार्मूला, महागठबंधन की गांठ में औरंगाबाद

कहा जा रहा है कि मुख्य चुनाव आयुक्त ने ऐसे वक्त में यह टिप्पणी की है, जब 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची के शुद्धिकरण के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया चल रही है। बाकी जगहों पर भी यह जल्द शुरू होगी। उनकी बात विपक्षी दलों की आलोचना का भी जवाब देती है, जो एसआईआर पर सवाल उठा रहे हैं।

ज्ञानेश ने कहा- लोगों ने आयोग पर भरोसा दिखाया

ज्ञानेश कुमार ने बिहार के मतदाताओं को बधाई दी कि उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) पर अपना भरोसा दिखाया और बड़ी संख्या में वोट डाले। उन्होंने चुनाव कर्मियों की पारदर्शिता और मेहनत की तारीफ की।

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में गुरुवार को शांतिपूर्वक मतदान संपन्न हुआ। रिकॉर्ड 64.66 प्रतिशत मतदान हुआ, जो राज्य के इतिहास में सबसे ज्यादा है। बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 121 सीटों पर मतदान हुआ। शाम 5 बजे तक औसत मतदान 57.5 फीसदी रहा।

मुजफ्फरपुर में हुई सबसे अधिक वोटिंग

मुजफ्फरपुर जिले में सबसे ज्यादा 70.96 फीसदी वोट पड़े। उसके बाद समस्तीपुर (70.63 फीसदी) और बेगूसराय (68.26 फीसदी) रहे। बेगूसराय के बच्चवारा सीट पर सबसे अधिक 69.67 फीसदी मतदान हुआ। पटना जिले में कम सिर्फ 48.69 फीसदी वोटिंग रही।कुल 1,314 उम्मीदवार मैदान में थे, जिनमें 122 महिलाएं थीं। बिहार ने मतदान और पारदर्शिता में नया रिकॉर्ड बनाया।

Also Read
View All

अगली खबर