पटना

छठ पूजा पर कल्याण बनर्जी के बयान से भड़के चिराग पासवान, बोले- ‘कुछ क्षेत्रीय नेता ‘ब्रांड भारत’ को नुकसान पहुंचा रहे’

Chirag Paswan Kalyan Banerjee: छठ पूजा पर TMC सांसद कल्याण बनर्जी की टिप्पणी को लेकर चिराग पासवान ने पलटवार किया। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ क्षेत्रीय नेता ‘डिवाइड एंड रूल’ की राजनीति कर ‘Brand Bharat’ को नुकसान पहुंचा रहे हैं।
2 min read
• •
Updated: 16 Nov 2026, 5:55 PM IST
Chirag Paswan Kalyan Banerjee
छठ पूजा पर कल्याण बनर्जी के बयान से भड़के चिराग पासवान, फोटो सोर्स- IANS

Chhath Puja Controversy: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद कल्याण बनर्जी की छठ पूजा को लेकर की गई टिप्पणी पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ क्षेत्रीय नेता देश की छवि को नुकसान पहुंचाने वाली राजनीति कर रहे हैं और समाज को बांटने की कोशिश में लगे हैं।

पटना में पत्रकारों से बातचीत के दौरान चिराग पासवान ने कहा कि कुछ क्षेत्रीय नेताओं के बयानों से ‘Brand Bharat’ को नुकसान पहुंच रहा है। उन्होंने इसे ‘डिवाइड एंड रूल’ यानी बांटो और राज करो की राजनीति से जोड़ते हुए निशाना साधा। चिराग पासवान ने कहा कि छठ केवल किसी एक राज्य या क्षेत्र तक सीमित पर्व नहीं है। यह देश के अलग-अलग हिस्सों में श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया जाता है। ऐसे में इस पर्व को लेकर दिए गए विवादित बयानों से सामाजिक भावनाएं आहत हो सकती हैं।

उन्होंने कहा कि राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हैं, लेकिन धार्मिक आस्था और परंपराओं को लेकर बयानबाजी करते समय नेताओं को जिम्मेदारी का ध्यान रखना चाहिए। चिराग ने कहा कि देश की विविधता ही उसकी ताकत है और इसे बांटने वाली राजनीति से बचना चाहिए। उनकी यह प्रतिक्रिया TMC सांसद कल्याण बनर्जी की छठ पूजा से जुड़ी टिप्पणी को लेकर सामने आई है। बयान के बाद इस मुद्दे पर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है और अलग-अलग दलों के नेताओं की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

आज सपा पर भी साधा निशाना

चिराग पासवान ने उत्तर प्रदेश में सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी प्रदेश को फिर से “गुंडाराज” और डर के दौर में ले जाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि PDA के नाम पर अलग-अलग गठजोड़ के जरिए पुराने दौर की राजनीति को वापस लाने का प्रयास हो रहा है। चिराग ने कांग्रेस और सपा पर दलितों और वंचित वर्गों के शोषण का भी आरोप लगाया और कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता उनके शासनकाल को अच्छी तरह जानती है। उन्होंने भरोसा जताया कि आगामी विधानसभा चुनाव में यूपी की जनता एक बार फिर NDA के नेतृत्व को स्वीकार करेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) उत्तर प्रदेश में संगठन के विस्तार की दिशा में आगे बढ़ रही है और उन्हें यहां भी जनता के समर्थन की उम्मीद है।

Updated on:
16 Nov 2026, 5:55 PM IST
Published on:
Also Read
View All
अनंत सिंह के काले चश्मे वाले अंदाज पर होने वाली समधन ने ली चुटकी, बोलीं- गोरे-गोरे मुखड़े पे काला-काला चश्मा

नीतीश कुमार के नाम पर पुल के नामकरण से लालू यादव की आपत्ति पर JDU का पलटवार, कहा- बिहार का नाम ‘चारा-नगर’ रख दें

राघोपुर-बिदुपुर पुल का नाम ‘नीतीश सेतु’ रखने पर चिराग पासवान की आई प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?

बिहार में नीतीश सेतु नाम पर सियासी घमासान, रोहिणी आचार्य बोलीं- लालू यादव ने रखी नींव, उन्हीं के नाम पर हो पुल

क्या खतरे में पड़ेगी मंत्री अशोक चौधरी की विधान परिषद सदस्यता? लाभ के पद विवाद में फंसे, अब AG करेंगे जांच