पटना

Bihar Politics : दीपक प्रकाश दो-चार महीने के लिए मंत्री नहीं बने हैं, विवाद के बीच उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा दावा

Bihar Politics :  दीपक प्रकाश के मंत्री पद को लेकर चल रही अटकलों के बीच पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने यह दावा किया है कि "दीपक प्रकाश दो-चार महीने के लिए मंत्री नहीं बने हैं, बल्कि वे अपना पूरा कार्यकाल पूरा करेंगे।
2 min read
Jun 13, 2026
Upendra Kushwaha
राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा। (Photo-IANS)

Bihar Politics : दीपक प्रकाश दो-चार महीने के लिए मंत्री नहीं बने हैं, विवाद के बीच उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा दावा "दीपक प्रकाश दो-चार महीने के लिए मंत्री नहीं बने हैं, बल्कि वे अपना पूरा कार्यकाल पूरा करेंगे। उन्हें मंत्री बनाने में भाजपा और एनडीए के सभी सहयोगी दलों की सहमति रही है। इसलिए विश्वास रखिए, सब कुछ ठीक रहेगा।"

बेटे दीपक प्रकाश के मंत्री पद को लेकर चल रही अटकलों और विवाद के बीच पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने यह बड़ा दावा किया है। इससे एक दिन पहले मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी इस संबंध में स्पष्ट संकेत दिए थे। उन्होंने कहा था कि दीपक प्रकाश फिलहाल मंत्री हैं और आगे भी मंत्री बने रहेंगे।

मुख्यमंत्री का यह बयान ऐसे समय में आया था, जब दीपक प्रकाश के राजनीतिक भविष्य को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं और कयास लगाए जा रहे थे। अब मुख्यमंत्री के बयान के अगले दिन उपेंद्र कुशवाहा ने भी साफ तौर पर कहा है कि दीपक प्रकाश अपना मंत्री पद का पूरा कार्यकाल पूरा करेंगे, जिससे उनके पद को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लगने के संकेत मिले हैं।

दीपक प्रकाश के मंत्री पद पर सस्पेंस खत्म

दीपक प्रकाश के मंत्री पद पर पिछले कई दिनों से चल रहे विवाद पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के बाद उपेंद्र कुशवाहा ने साफ कर दिया है कि दीपक प्रकाश मंत्री बने रहेंगे। शुक्रवार को बिहार के राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा तेज थी कि भोजपुरी गायक और अभिनेता पवन सिंह सम्राट सरकार में मंत्री बन सकते हैं। साथ ही यह भी कहा जा रहा था कि वे उपेंद्र कुशवाहा के बेटे और मंत्री दीपक प्रकाश की जगह ले सकते हैं। दरअसल, दीपक प्रकाश के मंत्री पद को लेकर अटकलों को उस समय और बल मिला, जब मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीपक प्रकाश से जुड़े एक सवाल के जवाब में कहा कि बिना किसी सदन का सदस्य बने कोई भी व्यक्ति अधिकतम 5 महीने 29 दिन तक मंत्री रह सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि वे स्वयं एक बार 5 महीने 28 दिन तक मंत्री रह चुके हैं। उनके इस बयान के बाद यह कयास लगाए जाने लगे कि दीपक प्रकाश को मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ सकता है।

हालांकि, शाम होते-होते मुख्यमंत्री ने स्थिति पूरी तरह स्पष्ट कर दी। उन्होंने साफ कहा कि दीपक प्रकाश वर्तमान में मंत्री हैं और आगे भी मंत्री बने रहेंगे। इसके बाद उनके मंत्री पद को लेकर चल रही तमाम अटकलों पर विराम लग गया।

Updated on:
13 Jun 2026 09:13 pm
Published on:
13 Jun 2026 08:44 pm
Also Read
View All
‘राइज एंड फॉल 2’ के लिए रवाना हुए तेज प्रताप, बोले- मनीष कश्यप के साथ मुंबई में धमाल मचाएंगे, बिहार का नाम रोशन करेंगे

बागेश्वर बाबा की रथ यात्रा पर RJD विधायक भाई वीरेंद्र का हमला, बोले- भारत धर्मनिरपेक्ष, नहीं बन सकता हिंदू राष्ट्र

Tejashwi Yadav: ‘हमें बहुत शर्म आ रही है, लेकिन सरकार को कोई एहसास नहीं’, जमुई छेड़खानी मामले में तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार पर उठाये सवाल

जमुई छेड़खानी कांड पर तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में कोई महिला सुरक्षित नहीं, हमें भी बाहर निकलने पर डर लगता है

Bihar Politics: बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने अपने पद से दिया इस्तीफा