श्रीकृष्ण सिंह की पुण्यतिथि : आधुनिक बिहार की नींव रखने वाले बिहार केसरी के नाम से विख्यात नेता को आज भी बिहार बहुत याद करता है।
पटना। अक्सर यह कहा जाता है कि बिहार में अच्छे नेता नहीं हुए, अच्छे मुख्यमंत्री नहीं हुए और बिहार पिछड़ गया। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बिहार का अब तक सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्री कौन था? बिहार केसरी के नाम से विख्यात डॉ. श्रीकृष्ण सिंह बिहार के सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्री थे और मुख्यमंत्री रहते हुए ही 31 जनवरी 1961 में उनका निधन हुआ था। इनका जन्म 21 अक्टूबर 1887 को हुआ था।
नीतीश कुमार लंबे समय से बिहार के मुख्यमंत्री हैं, लेकिन अभी उन्होंने लालू-राबड़ी का संयुक्त और श्रीकृष्ण सिंह के अकेले का रिकॉर्ड नहीं तोड़ा है। श्रीकृष्ण सिंह को ही बिहार का नंबर वन मुख्यमंत्री कहा जाता है, वे राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री थे और करीब 14 साल पद पर रहे थे। हालांकि वर्ष 1937 से 1939 तक के समय को भी मिला दें, तो वे कुल 16 वर्ष से ज्यादा समय तक बिहार के मुख्यमंत्री रहे थे। उन्होंने 1946 में फिर मुख्यमंत्री का पद संभाल लिया था और अपने निधन 1961 तक पद पर रहे। ध्यान रहे, बिहार के वर्तमान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पद पर रहते 13वां वर्ष चल रहा है।
Read More : बिहार के मुख्यमंत्री
श्रीकृष्ण सिंह के योगदान
जमींदारी को खत्म करने वाले पहले मुख्यमंत्रियों में वे शामिल थे। इसके अलावा दलितों को वैद्यनाथ मंदिर में प्रवेश दिलवाने के लिए भी उन्हें याद किया जाता है। उनके समय बिहार बहुत अच्छी तरह से प्रशासित था। वे सक्रिय स्वतंत्रता सेनानी रहे थे। बिहार में नमक सत्याग्रह में इनकी बड़ी भूमिका थी। वर्ष 1937 में वे बिहार में कांग्रेस मंत्रिमंडल के अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री रहे थे।
बिहार औद्योगिक विकास के मामले में भी उनके समय आगे बढ़ रहा था। बरौनी रिफाइनरी, बोकारो स्टील प्लांट सहित करीब 10 परियोजनाएं उनके समय ही बिहार में स्थापित हुईं। उनके समय में बिहार से पलायन लगभग रुक गया था, लेकिन उनके बाद बिहार में विकास की रफ्तार धीमी हो गई।
बिहार के टॉप मुख्यमंत्री
बिहार को देश का सबसे सुशासित राज्य बनाने वाले मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह 5419 दिन बिहार के मुख्यमंत्री रहे थे। नीतीश कुमार लगभग 4550 दिन मुख्यमंत्री रह चुके हैं।
बिहार के मुख्यमंत्री और पद पर उनके दिन
1 - श्रीकृष्ण सिंह - 5411 दिन
2 - नीतीश कुमार - 4550
3 - राबड़ी देवी - 2718
4 - लालू प्रसाद यादव - 2689
5 - जगन्नाथ मिश्रा - 1978