21 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बागेश्वर बाबा की रथ यात्रा पर RJD विधायक भाई वीरेंद्र का हमला, बोले- भारत धर्मनिरपेक्ष, नहीं बन सकता हिंदू राष्ट्र

Dhirendra Shastri: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की प्रस्तावित हिंदू राष्ट्र रथ यात्रा पर RJD विधायक भाई वीरेंद्र ने तीखा हमला बोला है। उन्होंने भारत को एक धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र बताते हुए इस यात्रा को केवल नाटक करार दिया।
2 min read
Google source verification

पटना

image

Rakesh Mishra

Sep 21, 2026

Dhirendra Shastri

RJD विधायक भाई वीरेंद्र और धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री। फाइल फोटो- पत्रिका

Bhai Virendra: RJD विधायक भाई वीरेंद्र ने बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने के संकल्प वाली प्रस्तावित रथ यात्रा पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि उनसे कुछ होने वाला नहीं है। भारत एक धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र है और इसे हिंदू राष्ट्र नहीं बनाया जा सकता। भाई वीरेंद्र ने कहा कि देश की आजादी के लिए हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई सभी समुदायों के लोगों ने अपनी जान की कुर्बानी दी है।

भारत धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र

भाई वीरेंद्र ने कहा कि भारत धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र है और यहां हर धर्म के लोगों को अपने-अपने धर्म को मानने का अधिकार है। उन्होंने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की प्रस्तावित यात्रा पर तंज कसते हुए कहा कि बागेश्वर बाबा नाटक कर रहे हैं, नाटक करने दीजिए। वहीं धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की ओर से बुंदेलखंड में भव्य रथ यात्रा निकालने की तैयारी की जा रही है। यह यात्रा भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने के उद्देश्य से निकाली जाएगी।

11 अक्टूबर से शुरू होगी यात्रा

प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार यात्रा 11 अक्टूबर से शुरू होगी। नवरात्रि के पावन पर्व के दौरान शुरू होने वाली यह यात्रा पांच दिनों तक चलेगी। इस रथ यात्रा के दौरान धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बुंदेलखंड के पांच जिलों का भ्रमण करेंगे। इनमें छतरपुर, पन्ना, दमोह, सागर और टीकमगढ़ शामिल हैं। यात्रा के दौरान करीब 500 किलोमीटर की दूरी तय किए जाने की बात कही गई है। खास बात यह है कि यह यात्रा पैदल नहीं होगी। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री रथ पर सवार होकर विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचेंगे। प्रस्तावित यात्रा को लेकर सामने आई जानकारी के अनुसार रात्रि विश्राम के दौरान धार्मिक आयोजन भी किए जाएंगे।

इनमें क्षेत्रीय लोगों की विपत्तियों के निवारण के लिए एक दिन की हनुमान चालीसा, रात्रि हवन और हिंदू राष्ट्र की शपथ जैसे कार्यक्रम शामिल होने की बात कही गई है। बुंदेलखंड के पांच जिलों से होकर गुजरने वाली इस रथ यात्रा को लेकर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की ओर से तैयारियां की जा रही हैं। वहीं बिहार में RJD विधायक भाई वीरेंद्र ने इस पहल पर सवाल उठाते हुए इसे नाटक करार दिया है।

बड़ी खबरें

View All

पटना

बिहार न्यूज़

ट्रेंडिंग