21 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Tejashwi Yadav: ‘हमें बहुत शर्म आ रही है, लेकिन सरकार को कोई एहसास नहीं’, जमुई छेड़खानी मामले में तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार पर उठाये सवाल

Bihar News: जमुई में नाबालिग छात्र-छात्रा से कथित छेड़खानी और मारपीट का वीडियो वायरल होने पर तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार पर सवाल उठाए हैं। मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार हुए हैं।
2 min read
Google source verification

पटना

image

Anurag Animesh

Sep 21, 2026

Tejashwi Yadav news

तेजस्वी यादव(Photo-IANS)

Jamui Viral Video: बिहार के जमुई में नाबालिग छात्र-छात्रा के साथ कथित छेड़खानी और मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने घटना को लेकर राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी घटना बेहद दुखद और शर्मनाक है तथा इससे बिहार में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े होते हैं। तेजस्वी यादव ने कहा कि हमें बहुत शर्म आ रही है, लेकिन सरकार को ऐसी घटनाओं पर शर्म या लिहाज का कोई एहसास नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार में लड़कियों की सुरक्षा को लेकर स्थिति चिंताजनक है और सरकार को ऐसे मामलों में कार्रवाई करनी चाहिए।

जमुई में क्या हुआ?


मीडिया रिपोर्ट के अनुसार घटना 19 सितंबर की शाम जमुई में हुई। एक नाबालिग छात्र और छात्रा कोचिंग से लौट रहे थे। इसी दौरान कुछ लोगों के ग्रुप ने उन्हें रास्ते में रोक लिया। वायरल वीडियो में छात्र को पीटते और छात्रा के साथ कथित तौर पर अभद्र व्यवहार करते हुए कुछ लोग दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और दोनों नाबालिगों की पहचान कर उनसे संपर्क किया। पुलिस के मुताबिक मामले में सात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है और तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। बाकी आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच जारी है। मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) गठित किए जाने की भी जानकारी सामने आई है। राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी मामले का स्वत: संज्ञान लेते हुए बिहार पुलिस से कार्रवाई और जांच की रिपोर्ट मांगी है।

‘लड़कियां खुद को सुरक्षित महसूस नहीं करतीं’


तेजस्वी यादव ने घटना को बिहार में महिलाओं की सुरक्षा से जोड़ते हुए कहा कि स्कूल, कॉलेज, सड़क, हॉस्टल या घर-किसी भी जगह महिलाओं के खिलाफ होने वाली घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। उन्होंने आरोप लगाया कि कई मामलों में कार्रवाई करने के बजाय सरकार और पुलिस पर मामलों को दबाने का आरोप लगता है। तेजस्वी ने राज्य की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए इसे 'गुंडा राज' बताया।

तेज प्रताप यादव ने भी सरकार से मांगा जवाब


जमुई की घटना पर लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल (JJD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि किसी युवक और युवती का साथ बाहर जाना उनका निजी मामला है और स्थानीय लोगों को उनके साथ अभद्र व्यवहार करने का अधिकार नहीं है। तेज प्रताप ने कहा कि इस तरह की घटना के लिए सरकार को जवाब देना चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री से मामले पर जनता के सामने स्थिति स्पष्ट करने की मांग की।